हड़ताल से हिसार शहर में फिर 150 से अधिक बने कचरा प्वाइंट, खत्म करना निगम के लिए बड़ी चुनौती
जनवरी 2022 तक नगर निगम ने करीब 156 कचरा प्वाइंटों का आंकड़ा 64 तक पहुंचा दिया है। जिसमें बड़े कचरा प्वाइंट 26 रह गए थे। वे सभी कचरा प्वाइंट फिर से बन ...और पढ़ें
पवन सिरोवा, हिसार :स्वच्छता व सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई है। कारण है कि जनवरी 2022 तक नगर निगम ने करीब 156 कचरा प्वाइंटों का आंकड़ा 64 तक पहुंचा दिया है। जिसमें बड़े कचरा प्वाइंट 26 रह गए थे। वे सभी कचरा प्वाइंट फिर से बन गए है। कारण है कि मांगों को लेकर कर्मचारियों की 19 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक हुई प्रदेश व्यापी हड़ताल के दौरान लोगों ने इन कचरा प्वाइंटों को फिर से बना डाला। पुरानी परंपरा को फिर से जिंदा करते हुए कचरा सड़कों पर ही फेंकना शुरु कर दिया। ऐसे में अब ये कचरा प्वाइंट खत्म करना निगम टीम के सामने बड़ी चुनौती बन गई है। इसको लेकर नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में अधिकारियों में विचार विमर्श जारी है।
स्वच्छ सर्वेक्षण की दौड़ में कचरा प्वाइंट खत्म करना अहम
देश में स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 चल रहा है। जिसमें कचरा प्वाइंटों के खत्म होने और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन अहम है। इसके अंक प्राप्त होंगे। ऐसे में शहर में फिर से बने कचरा प्वाइंट शहर की स्वच्छता से लेकर स्वच्छ सर्वेक्षण की दौड़ में अधिक अंक प्राप्ति के लिए खत्म होेना अनिवार्य हो गए है। जनता पिछले 12 दिनों से लगातार इन प्वाइंटों पर कचरा डाल रही है। उनकी आदत में एक बार फिर बदलाव के लिए निगम को बड़ी मशक्कत करनी होगी।
ये कचरा प्वाइंट खत्म करना अहम
- राजगुरु मार्केट
- 12 क्वार्टर रोड
- ग्रीन स्क्वेयर मार्केट
- रेड स्क्वेयर मार्केट
- सेक्टर-14 पंजाबी धर्मशाल के पास
- कमला नगर मार्ग इत्यादि
हर वार्ड में बने कचरा प्वाइंट
पुराने कचरा प्वाइंटों के साथ ही हड़ताल के दौरान हर वार्ड की गली मोहल्लों में लोगाें ने कचरा प्वाइंट बना डाले। जिसमें कई कचरा प्वाइंट तो ऐसे है जो काफी बड़े स्तर पर एक बार फिर उभर गए है। जिसमें कमला नगर मार्ग व राजगुरु मार्केट का कचरा प्वाइंट है।
जनवरी 2022 में निगम ने खत्म किए थे कचरा प्वाइंट
पूर्व में नगर निगम ने जनवरी 2022 में शहर में बड़े स्तर पर कचरा प्वाइंट समाप्त किए थे। मेयर गौतम सरदाना से लेकर निगम कमिश्नर व पार्षद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जनता से भी इन कचरा प्वाइंटों पर कचरा न डालने के लिए अपील भी की थी। कचरा प्वाइंटों पर रंगों से आकृतियां भी बनाई गई थी। मौजूदा स्थिति के अनुसार नगर निगम प्रशासन को एक बार फिर से शहर में कचरा प्वाइंटों को समाप्त करने के लिए अभियान चलाने की स्थिति पैदा हो गई है।
----हड़ताल के दौरान लोगों ने खुले में कचरा डाला है। जिस कारण विभिन्न स्थानों पर कचरा प्वाइंट बने। निगम टीम बड़े स्तर पर शहर में सफाई कार्य कर रही है। वे इन कचरा प्वाइंटों को खत्म कर रहे है। मेरी जनता से भी अपील है कि वे खुले में कचरा न डाले और न ही कचरे को आग लगाए। निगम की कचरा संग्रहण वाली गाड़ियों में ही कचरा डालें।
-बेलिना, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम हिसार।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।