Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में बागी नेता तरुण जैन को मनाने पहुंचे मंत्री और मेयर प्रत्याशी, BJP को समर्थन देने का किया एलान

    Haryana Nikay Chunav 2025 भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले तरुण जैन (Tarun Jain) को मनाने के लिए मंत्री रणबीर गंगवा और मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। तरुण जैन ने पार्टी को समर्थन देने का एलान किया है। जैन ने स्पष्ट किया कि किसी भी नेता से उनका कोई मनमुटाव नहीं है। दूसरी तरफ गौतम सरदाना भी समर्थन देने की बात कह चुके हैं।

    By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 26 Feb 2025 02:33 PM (IST)
    Hero Image
    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व प्रवीण पोपली का स्वागत करते तरुण जैन।

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana News: भाजपा से बगावत कर विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन (Tarun Jain) को मनाने के लिए मंगलवार को मंत्री रणबीर गंगवा, मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने के कारण तरुण जैन के अलावा पूर्व मेयर गौतम सरदाना की घर वापसी पर ब्रेक लग गया था।

    भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

    विरोध करने के बाद ही इनकी घर वापसी रुकी थी। अब मंत्री व अन्य नेताओं के आने से पार्टी एक नया विवाद भी खड़ा हो सकता है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं लोटस फाउंडेशन के अध्यक्ष तरुण जैन और पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

    यह भी पढ़ें- क्या होता है निकाय चुनाव? नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद कैसे हैं अलग; जानें सब कुछ

    अब पार्टी की तरफ से उनको पार्टी में वापसी करवाने की बात चली है। मंगलवार सुबह पार्टी के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता तरुण जैन के डाबड़ा चौक स्थित कार्यालय में पहुंचे।

    उनके समक्ष तरुण ने पार्टी को समर्थ देने का एलान किया है। दूसरी तरफ गौतम सरदाना भी समर्थन देने की बात कह चुके हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुमन यादव, ईश्वर मालवाल, अनिल मानी व सतबीर वर्मा उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस है ही नहीं। आपस में गुटों में बंटी हुई है।

    किसी से मनमुटाव नहीं: तरुण जैन

    भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन ने भाजपा की नीतियों की प्रशंसा करते हुए समर्थन देने की घोषणा की। तरुण जैन ने कहा कि वे पहले भी भाजपा से जुड़े हुए थे, अब भी जुड़े हैं और भविष्य में भी जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली सहित सभी 20 वार्ड के भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करके इतिहास रचेंगे।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नेता से उनका कोई मनमुटाव नहीं है। केवल एक ही उद्देश्य है कि एकजुट होकर निकाय चुनाव (Haryana Nikay Chunav 2025) में भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलवानी है।

    कहा-समर्थन देने से भाजपा की जीत का अंतर बढ़ेगा

    मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में सभी निकाय चुनाव (Haryana Nikay Chunav 2025) में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। विभिन्न संगठनों के लोग भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन दे रहे हैं। इसी कड़ी में लोटस फाउंडेशन के अध्यक्ष तरुण जैन व उनके साथियों ने समर्थन देने का काम किया है।

    निश्चित तौर पर इससे भाजपा की जीत का अंतर और ज्यादा बड़ा होगा। सभी 20 वार्ड से एवं मेयर प्रत्याशी रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होंगे।

    यह भी पढ़ें- Haryana Nikay Chunav: निकाय चुनाव भी पूरी ताकत से लड़ रही BJP, कांग्रेस और बाकी पार्टियों का हाल-बेहाल