Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में होटल कर्मचारी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा; CCTV में वारदात कैद

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 12:30 PM (IST)

    हिसार के मॉल रोड पर एक होटल में काम करने वाले पारस नामक युवक की दो अज्ञात हमलावरों ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना होटल के काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    होटल के अंदर जाता घायल पारस सीसीटीवी कैमरे में कैद।

    जागरण संवददाता, हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के प्रसिद्ध मॉल रोड पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास एक होटल में काम करने वाले देव वाटिका निवासी युवक पारस (27) की मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो युवकों ने डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। हमलावरों ने पारस पर होटल के काउंटर पर डंडों से हमला किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पारस हमलावरों को धक्का देकर भागा और दूसरे होटल में पहुंचा, लेकिन वहां खून की उलटी करते हुए नीचे गिर गया। उसे होटल कर्मचारी कैंप चौक के नजदीक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी कमलजीत और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पुलिस मौके पर पहुंची।

    सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    वारदात होटल के काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद में हो गई। वहीं, मृतक के स्वजनों ने पारस की मौत के बाद सिविल अस्पताल में हंगामा किया। देर रात दो बजे तक स्वजन अस्पताल में ही थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अग्रोहा भेजा गया है। परिवार ने दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

    शाम को साढ़े छह बजे गया था होटल पर

    देव वाटिका निवासी पारस की पत्नी संजना ने बताया कि पारस छह बजे घर पर आया था। साढ़े छह बजे वह घर से होटल चला गया। रात को करीब साढ़े नौ बजे होटल में काम करने वाले एक कारिदें ने फोन कर सूचना दी कि पारस पर दो युवकों ने हमला कर दिया है। वह गंभीर रूप से घायल है, उसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए है। जब स्वजनों के साथ अस्पताल में पहुंचे तो पारस की मौत हो चुकी थी। हमला किसने किया इस बारे में कुछ नहीं पता।

    छह साल पहले की थी लव मैरिज

    पारस की बहन ऊषा ने बताया कि भाई ने छह साल पहले दिल्ली की रहने वाली संजना से शादी की थी। शादी के बाद उनको ढाई साल का बच्चा है। उसका भाई एक होटल में काम करता था। कुछ दिन पहले भाई का झगड़ा हुआ था। वह करीब 15 दिन होटल भी नहीं गया था।

    अब दोबारा से होटल में जाना शुरू किया था। पारस पर हमले का फोन उसके पास ही आया था। वह फतेहाबाद में थी और वहीं से परिवार को सूचना दी थी। भाई पर हमला कर हत्या किसने की उनको कुछ नहीं पता।

    दो युवक आए आते ही किया हमला

    होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि पारस काउंटर पर बैठा है। उसी दौरान दो युवक डंडा लेकर आते हैं। बातचीत करते हुए एक युवक अचानक डंडे से पारस पर हमला करता है। कई बार उस पर हमला करता है। उसके बाद दूसरा युवक उस पर डंडे से हमला करता है।

    पहले युवक ने पारस पर नौ तो दूसरे ने चार बार वार किया। पारस इसी दौरान हमलावरों को धक्का देकर सीढ़ियों से नीचे भागते हुए दिख रहा है। हमलावर भी उसके पीछे भागते है। पारस बाहर निकला कर साथ की बिल्डिंग के दूसरे होटल में घुस जाता है। उसके बाद हमला करने वाले मौके से फरार हो जाते है। वहां पर पारस उल्टी करता और गिरता है। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए थे।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    सिविल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में जैसे ही पारस की दोनों बहनें पहुंची तो स्ट्रेचर पर लिटाए गए पारस से वह रोते हुए गले से लग जाती है। भाई को बार-बार उठाने का प्रयास करती है। वहीं, पारस के पिता मदनलाल बेसुध थे। वह अस्पताल के बाहर पाइप के सहारे बैठे रहे। उनके आंसू नहीं रूक रहे थे।

    बहन ने एक युवक से की मारपीट

    मृतक पारस दो बहनों का इकलौता भाई था। रात करीब 11 बजे दो पुलिस कर्मी किसी अन्य मामले में एक आरोपित को पकड़ कर मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आते है।

    उसी दौरान मृतक की बड़ी बहन उस आरोपित को देखकर भड़क उठती है और उसके साथ मारपीट करती है। किसी तरह से पुलिस उसको शांत कर आरोपित के दूसरे मामले में संलिप्त होने की बात बताती है।

    यह भी पढ़ें- पानीपत में पति का चाची के साथ था अवैध संबंध, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा; फिर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

    comedy show banner
    comedy show banner