यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हिसार से चंडीगढ़ तक चलेगी मेमू ट्रेन, अब केवल 6 घंटे में पूरा होगा सफर
हिसार से चंडीगढ़ के बीच वर्षों से चली आ रही रेल सेवा की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के प्रयासों से हिसार से कालका वाया जाखल-धुरी-पटियाला-अंबाला कैंट के रास्ते मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बता दें कि यह ट्रेन लगभग छह घंटे में हिसार से चंडीगढ़ तक का सफर तय करेगी।

जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार से चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा को लेकर शहर की वर्षों पुरानी मांग नए साल में पूरी होने वाली है। जल्द ही सभी तरह की तकनीकी पहलुओं को सुलझाकर हिसार से चंडीगढ़ मेमू ट्रेन चलाने का काम किया जाएगा।
हरियाणा से राज्यसभा सदस्य व पूर्व हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के प्रयासों से हिसार की वर्षों पुरानी मांग को पंख लगने वाले है।
सुभाष बराला ने रेल मंत्री से की थी मांग
हिसार से डीआरयूसीसी सदस्य व रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश ने बताया की राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने हिसार वासियों की वर्षों पुरानी मांग पर सुध लेते हुए रेल मंत्री को ट्रेन चलाने के लेकर आग्रह किया था।
जिस पर अंबाला मंडल ने हिसार से कालका वाया जाखल-धुरी-पटियाला-अंबाला कैंट के रास्ते मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। हिसार से चंडीगढ़ लगभग 299 किमी लंबे इस रेलमार्ग पर लगभग छह घंटे लगेंगे।
यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! फिर से शुरू होंगी तिरुपति और बांद्रा टर्मिनल समेत 4 स्पेशल ट्रेनें
प्रदेशवासियों को मिलेगी सुविधा
इस गाड़ी के यात्री सुविधा अनुसार समय सारिणी को लेकर फिलहाल सुभाष बराला के आग्रह पर डीआरयूसीसी सदस्य आकाश व सबंधित अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा है।
जिस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। कई सामाजिक संगठनों व यात्री संगठनो ने हिसार से चंडीगढ़ सीधी रेल सेवा के लिए निरंतर मांग की। जिस पर सुभाष बराला जनहित को देखते हुए नए साल पर प्रदेशवासियो को नई रेल सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि हिसार से चंडीगढ़ मेमू ट्रेन चलाने से प्रदेशवासियों को काफी ज्यादा सुविधा मिलेगी।
4 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का होगा संचालन
वहीं, रेल यात्रियों से जुड़ी एक और खबर है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-तिरूपति, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस व अजमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी नंबर 04717-04718 हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा, गाड़ी संख्या 04717 हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा 11 जनवरी से आगामी आदेशों तक हिसार से प्रत्येक शनिवार को 2.10 बजे रवाना होकर सोमवार को 09.15 बजे तिरूपति पहुंचेगी।
प्रकार गाड़ी संख्या 04718 तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा 13 जनवरी से आगामी आदेशों तक तिरूपति से प्रत्येक सोमवार को 11.45 बजे रवाना होकर बुधवार को रात 10.25 बजे हिसार पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनूं, नवलगढ, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामंगज मंडी, नागदा, उज्जैन, सुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, ईटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, विजयवाडा, औंगोल, नेल्लौर, गुडुर व रेनिगुंटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।