Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा से लंबी यात्रा का प्लान है तो कर दें कैंसिल, शपथ समारोह पर पंचकूला जाएंगी 133 बसें; लोकल रूट भी होंगे प्रभावित

    Updated: Wed, 16 Oct 2024 10:27 PM (IST)

    Haryana Oath Ceremony हरियाणा के पंचकूला में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार समारोह के लिए हिसार से 133 बसें रवाना की जाएंगी। इन बसों को सुबह 4 बजे रवाना किया जाएा। इससे हिसार और हांसी दोनों जगह दिन भर यात्रियों को बसों की कमी खलेगी। लंबे और लोकल रूट प्रभावित रहेंगे। यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ सकता है।

    Hero Image
    हिसार से 133 बसें पंचकूला के लिए होंगी रवाना (जागरण फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana oath Ceremony: पंचकूला में मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हिसार से 133 बसें रवाना की जाएंगी। इन बसों को सुबह चार बजे रवाना किया जाएगा। यह बसें लंबे व लोकल रूटों से ली गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार डिपो में हांसी समेत कुल 260 बसें है। इनमें से हिसार की 197 बसें है, जबकि हांसी की 63 बसें है। 50 प्रतिशत बसें शपथ समारोह में जाने से वीरवार को हिसार व हांसी दोनों जगह दिन भर यात्रियों को बसों की कमी खलेगी।

    सभी लंबे लोकल रूट रहेंगे प्रभावित

    लगभग सभी लंबे व लोकल रूटोंइस दौरान प्रभावित रहेंगे। लंबे रूटों में चंडीगढ़ को सुबह चार बजे जानी वाली बस के बाद सीधे नौ बजे बस मिलेगी, जबकि सामान्य तौर पर इस रूटों पर हर आधे घंटे बाद बस की सुविधा है। इसी तरह से पानीपत व गुरुग्राम के रूटोंभी प्रभावित रहेंगे।

    इन रुटों पर भी बसों की सुबह से शाम तक कई टाइमिंग मिस रहेगी। इसके अलावा पोंटा साहिब जैसे लंबे रुट, दिल्ली रूटोंपर भी बसों के कई टाइम मिस रहेंगे। शाम को आठ बजे वापिस बसें हिसार पहुंचेगी। ऐसे में वीरवार को दिन भर विभिन्न रुटों के यात्रियों को बसों की समस्या से दो चार होना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- पंचकूला में शपथ समारोह के चलते सड़क मार्ग बंद तो कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें Traffic Advisory

    निजी बसों का लेना पड़ेगा सहारा 

    यात्रियों को लंबे व लोकल रुटों पर सरकारी बसें न मिलने पर निजी बसों का सहारा लेना पड़ेगा। वीरवार को सरकारी बसों की टाइमिंग मिस होने पर निजी बस संचालकों की चांदी होगी। जिससे यात्रियों को कुछ रुटों पर राहत रहेगी। हालांकि लोकल रुटों पर अधिक समस्या पेश आ सकती है।

    लोकल रूटों में मंगाली रूटों पर, डाबड़ा, लाडवा रूटों पर व राजगढ़ रोड के साथ, बरवाला, सिरसा व हांसी रूटोंपर पड़ने वाले गांवों में आने जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी आएगी, क्योंकि अधिकतर गाड़ियां लोकल रुटों से ली गई है।

    सुबह 11 बजे के बाद होगा राजतिलक

    हरियाणा के पंचकूला में गुरुवार को करीब 11 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी और मंत्रिमंडल शपथ लेगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। आज हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बता दें कि यह पहली बार है जब प्रदेश में लगातार तीसरी बार किसी दल की वापसी हुई है।

    यह भी पढ़ें- 'नायाब' होगा शपथ समारोह, हरियाणा में पहली दफा लगातार तीसरी बार BJP नेता का होगा राजतिलक