हिसार में 12 पैसेंजर गाड़ियां 20 अगस्त से चार दिन तक रहेंगी बंद, एक बार जान लें रूट
लुधियाना-हिसार व जाखल रेलमार्ग के मध्य चलने वाली 12 रेलगाड़ियां 4 दिन के लिए बंद रहेंगी। इन गाडि़यों की सूचना इंटरनेट पर भी उपलब्ध हो सकेगी। काम पूरा होते ही सेवा फिर शुरू होगी।
हिसार, जेएनएन। अगर आप हिसार से लुधियान रेलवे ट्रैक पर जाने वाली किसी भी गाड़ी से यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो एक बार यह जान लेना जरूरी है। 20 अगस्त से लुधियाना-हिसार व जाखल रेलमार्ग के मध्य चलने वाली 12 रेलगाड़ियां 4 दिन के लिए बंद रहेंगी।
इस मार्ग पर धूरी रेलवे जंक्शन पर पूर्व-पश्चिम केबिन के लीवर फ्रेम एवं एसएम स्लाइड फ्रेम के परिवर्तन के साथ ही रेलवे विद्युतीकरण तथा इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंटरलॉकिंग के साथ कलर लाइटिंग सिग्नलिंग के कार्य के कारण 12 गाड़ियां बंद रहेगी। इन गाडि़यों के बंद रहने की सूचना इंटरनेट पर भी उपलब्ध हो सकेगी। काम पूरा होते ही गाडि़यां फिर से ट्रैक पर दौड़ने लगेंगी।
ये ट्रेन रहेंगी बंद
54601 अमृतसर से हिसार पैसेंजर 21 से 24 अगस्त तक।
20 से 24 अगस्त तक यह ट्रेन रहेंगी बंद
-54602 अमृतसर से हिसार।
-54603 हिसार से लुधियाना पैसेंजर। -54604-54605 लुधियाना-चूरू- लुधियाना पैसेंजर।
-54606 लुधियाना से हिसार पैसेंजर।
-54635 हिसार से लुधियाना पैसेंजर।
-54636 लुधियाना से हिसार पैसेंजर।
-54631 भिवानी से धूरी।
54632 धूरी से सिरसा पैसेंजर
-54633 सिरसा से लुधियाना तथा 54634 लुधियाना से भिवानी जाने वाली गाड़ी।
स्टेशन मास्टर ने कहा कि धूरी रेलवे जंक्शन पर ट्रैक पर काम चलेगा। इसलिए ये 12 गाड़ियां बंद रहेगी। ऐसे में यात्री यात्रा को कोई दूसरा विकल्प देख लेंवे, ताकि परेशानी नहीं हो।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।