Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: प्रदेश के कई इलाकों में होगी बारिश, अधिक वर्षा से गन्ना-धान की फसलें प्रभावित; कब होगी मानसून की वापसी

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 04:39 PM (IST)

    Haryana Weather Update हरियाणा में अभी मानसून की वापसी नहीं होगी। हरियाणा में सितंबर के आखिरी में भी भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि अभी बादल छाए रहेंगे। 25 सितंबर के बाद ही अधिकतर जिलों में धूप निकलेगी। हालांकि अधिक बारिश होने से धान और गन्ने की फसलें प्रभावित हो सकती हैं। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

    Hero Image
    Haryana Weather: प्रदेश के कई इलाकों में होगी बारिश, फसलें प्रभावित।

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में अगस्त मध्य से सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून सक्रिय रहा, जिसमें एक से दो दिन छोड़कर वर्षा होती रही। इससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आई है। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान करीब 22 से 23 डिग्री दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, प्रदेश में आगामी दस दिनों में अधिकांश जिलों में बादलवाई व धूप के साथ मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान बादलवाई रहने से गर्मी से राहत रहेगी।

    25 के बाद खिलेगी धूप

    हालांकि, बीच-बीच में निकली धूप दोपहर के समय थोड़ा परेशान कर सकती है। वहीं रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 25 सितंबर के बाद अधिकतर जिलों में धूप खिली रहेगी। 28 व 29 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछेक जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है।

    धान, गन्ने की फसलें प्रभावित

    आइएमडी हरियाणा से मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आगामी दिनों में यदि वर्षा अधिक होती है तो धान, गन्ने की फसल प्रभावित हो सकती है। विभाग की ओर मानसून की वापसी के बाद अक्टूबर महीने में भी बंगाल की खाड़ी पर हलचल बरकरार रहेगी।

    10-11 अक्टूबर के दौरान बंगाल की खाड़ी की तरफ से चक्रवात आने वाली हवाओं के कारण वर्षा की संभावना है। हिसार में 15 सितंबर को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला में भी न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री रहा।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: अभी नहीं मिलेगा वर्षा से छुटकारा, दो दिनों तक होगी झमाझम बारिश, जानिए कब होगी मानसून की वापसी