Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत, आज रात से बदलेगा मौसम; बारिश की संभावना

    Haryana Weather Update Today हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। 9 अप्रैल की रात से हवाओं में बदलाव और 10 अप्रैल से वर्षा की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। अप्रैल के पहले सप्ताह में लू चलने और तापमान 42 डिग्री पार होने से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। पढ़िए हरियाणा के मौसम का हाल...

    By Amit Dhawan Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 09 Apr 2025 07:26 AM (IST)
    Hero Image
    हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम (File Photo)

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather News: तेजी से बदल रहे मौसम के साथ ही बुधवार रात से फिर से बदलाव होगा। हवाओं में बदलाव होने के साथ ही 10 अप्रैल से वर्षा की संभावना है। वर्षा से दिन के समय बढ़ रहे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। अप्रैल के पहले सप्ताह में लू चलने और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार करने के कारण लोग काफी परेशान हैं। मौसम विज्ञानियों ने 9 अप्रैल को लू का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आने वाले दिनों में दिखेगा गर्मी का प्रकोप

    वहीं, आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। प्रदेश में सिरसा सबसे गर्म रहा। उसका अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। रात को गर्म हवाएं चलने के कारण गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नौ अप्रैल को भी प्रदेश में लू चलने की संभावना है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान की तरफ आ रही पश्चिमी हवाओं के चलते गर्मी इस बार अधिक हो रही है। ऐसी गर्मी हिसार में अप्रैल माह के अंत तक शुरू होती है।

    10 अप्रैल को बारिश की संभावना

    मौसम विज्ञानियों की मानें तो 9 अप्रैल की रात से हवाओं में बदलाव होगा और प्रदेश में 10 अप्रैल को बादलवाई छाने के साथ ही वर्षा की संभावना है। हकृवि के विज्ञानियों के अनुसार उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है। राज्य में 10 व 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई तथा कहीं-कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है।

    प्रदेश में तापमान

    जिला

    न्यूनतम

    अधिकतम

    अंबाला

    23.2

    37.8

    फरीदाबाद

    24.9

    39.2

    गुरुग्राम

    25.7

    39

    हिसार

    20.3

    41.9

    करनाल

    20.6

    37.4

    नारनौल

    18.5

    42.4

    पानीपत

    19.5

    37.1

    रोहतक

    25

    42.1

    सिरसा

    24.6

    42.8

    ये भी पढ़ें- Himachal News: बारिश और बर्फबारी ने दिलाई गर्मी से राहत, पर्यटकों के खिले पंख; चार दिनों तक कई जिलों में येलो अलर्ट