Himachal News: बारिश और बर्फबारी ने दिलाई गर्मी से राहत, पर्यटकों के खिले पंख; चार दिनों तक कई जिलों में येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने 9 से 12 अप्रैल तक कई जिलों में आंधी बिजली गिरने और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि तापमान गिरने से पर्यटकों के पंख खिले हैं। काफी संख्या में पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्य ब्यूरो, शिमला। मंगलवार को प्रदेश की ऊंची चोटी बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग में हल्का हिमपात हुआ, जबकि मनाली में हल्की बारिश हुई। ताजा हिमपात और वर्षा जबकि शिमला सहित कई स्थानों पर बादल और हवा चली। इसके कारण गर्मी से कुछ राहत मिली है। इससे पर्यटकों के पंख खिले हैं। पर्यटक पहाड़ी मौसम का आनंद उठा रहे हैं।
अधिकतम तापमान में करीब एक से दो डिग्री तक गिरावट आई है। इसके बावजूद धर्मशाला, भुंतर, सुंदरनगर में गर्म हवा चली। इसके बावजूद प्रदेश में 12 स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। ऊना के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 37.4 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
तापमान में गिरावट आने का अनुमान
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 9, 10, 11 व 12 अप्रैल को लाहुल स्पीति किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में चालीस किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन चार दिनों के दौरान प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। ऐसे में तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।
स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 14.6 25.4
- सुंदरनगर 15.3 33.9
- भुंतर 12.6 32.6
- कल्पा 7.4 22.6
- धर्मशाला 17.2 31.1
- ऊना 14.7 37.4
- नाहन 17.4 32.7
- केलंग 2.2 18.0
- सोलन 12.5 30.5
यह भी पढ़ें- Himachal News: 142 पुलिस अधिकारियों को मिले डीजी डिस्क अवॉर्ड, अपराध रोकने और बेहतर सेवाओं के लिए किया सम्मानित
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।