Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी, आज से अगले तीन दिनों तक चलेगी लू; जानिए कब होगी बारिश?

    Updated: Sun, 27 Apr 2025 08:44 AM (IST)

    हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है। अगले तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल से प्रदेश में बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार को रोहतक सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

    Hero Image
    हरियाणा में भीषण गर्मी, अगले 3 तीन तक चलेगी लू

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। आने वाले तीन दिन तक प्रदेश लू की चपेट में रहेगा। उसके बाद 30 अप्रैल से प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है।

    वहीं शनिवार को राजस्थान के साथ लगते जिलों में आसमान में धूल छाई रही। फतेहाबाद जिले में आंधी चलने के कारण कुछ जगह पर पेड़ गिर गए। वहीं प्रदेश में रोहतक सबसे गर्म रहा। उसका अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री तक पहुंच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिन के समय में गर्मी अधिक 

    भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश के चारों जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की थी। मगर शनिवार सुबह ही राजस्थान के साथ लगते हिसार व आस पास जिलों में धूल भरी आंधी चलती रही। दिन के समय गर्मी अधिक होने के कारण अधिकतर जिलों का तापमान 41 डिग्री से ऊपर चल रहा है।

    आने वाले 3 दिन बढ़ेगी गर्मी

    मौसम विज्ञानियों की माने तो आने वाले तीन दिन तक गर्मी बढ़ेगी। लू चलने से तापमान में वृद्धि होगी। उसके बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में बदलाव होगा और उत्तर हरियाणा के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम में बदलाव का असर एक और दो मई को भी रह सकता है।

    प्रदेश में तापमान

    अंबाला में अधिकतम तापमान 41.4, न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी में अधिकतम तापमान 41.7, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 41, न्यूनतम तापमान 21.8, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 39.9, न्यूनतम तापमान 20.8, हिसार में अधिकतम तापमान 41.5, न्यूनतम तापमान 21.1, करनाल में अधिकतम तापमान 41.5, न्यूनतम तापमान 20.4,नारनौल में अधिकतम तापमान 39.2, न्यूनतम तापमान 20.5, पानीपत में अधिकतम तापमान 40.8, न्यूनतम तापमान 20, रोहतक में अधिकतम तापमान 23.6, न्यूतनतम 22, सिरसा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

    यह भी पढ़ें-Pahalgam Attack: विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख और एक सदस्य को सरकारी नौकरी, CM नायब की बड़ी घोषणा