Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana monsoon Weather Today Update: हरियाणा में हो रही रुक रुक कर बारिश, जानें कब तक ऐसा रहेगा मौसम

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Wed, 14 Jul 2021 10:30 AM (IST)

    हरियाणा में कहीं जोरदार बारिश हो रही है तो कहीं पर बूंदाबांदी ही हो रही है। सुबह जहां बादलवाई के साथ तापमान कम रहता है तो दोपहर को कभी उमस हो जाती है और कभी बारिश से मौसम सुहाना हो जाता है। आज भी बारिश के आसार हैं

    Hero Image
    हरियाणा में मानूसन रुक रुक कर सक्रिय हो रहा है, फसलों को बारिश से बेहद फायदा होगा

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है कहीं जोरदार बारिश हो रही है तो कहीं पर बूंदाबांदी ही हो रही है। मगर बारिश ने गर्मी को कम करने में पूरा योगदान दिया है। सुबह जहां बादलवाई के साथ तापमान कम रहता है तो दोपहर को कभी उमस हो जाती है और कभी बारिश से मौसम सुहाना हो जाता है। आज के मौसम की बात करें तो बारिश होने के आसार भी बने रहेंगे। वहीं हरियाणा के लगभग सभी जिलों में दोपहर बाद से ही बारिश हो रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की कृषि वेधशाला के मौसम आंकड़ों पर गौर करें तो हिसार में मंगलवार को 12.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिन में जहां 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा तो रात होते यह 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में कमी आई है। आने वाले दिनों में तापमान में कुछ और कमी देखी जा सकेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही मानसून की बारिश भी लगातार न होकर रुक रुक कर होगा। क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून धीरे धीरे आगे बढ़ता है। मंगलवार को हुई बारिश ने हरियाणा भर में गर्मी को कम करने का काम किया। इसके साथ ही मानसून प्रदेश में छा भी गया है। बुधवार की सुबह भी कभी धूप निकलती रही तो कहीं पर बारिश हुई।

    एयर क्वालिटी इंडेक्‍स हुआ ग्रीन

    बारिश के कारण गर्मी ही नही बल्कि हवा की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है। हवा गुणवत्ता हरियाणा के सभी शहरों में अच्छी हो गई है। हिसार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 78 दर्ज किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा के दूसरे शहरों में ही स्थिति काफी अच्छी है। रोहतक, भिवानी, सिरसा, अंबाला, पंचकूला, चंडीगढ़ सभी शहरों में एक्यूआइ खतरे के निशाने से काफी नीचे और ग्रीन निशान पर दर्ज किया गया।

    अब टुकड़ाें में होगी मानसून की बारिश

    भारत मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून हरियाणा में पूरी तरह से छा गया है। अब मानसून की बारिश धीमे-धीमे होगी। क्योंकि मानसून टुकड़ों में आगे बढ़ता है। यही आगे तीन से चार दिनों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही पूर्वी हरियाणा में बारिश का असर अभी भी बरकरार रहेगा।