Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में हैवान पिता को 25 साल की सजा, बेटी के साथ किया था दुष्कर्म; जबरदस्ती खिलाई गर्भपात की गोलियां

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 10:32 PM (IST)

    हरियाणा के हिसार में 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पिता को 25 साल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पिता ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया था और जबरदस्ती गर्भपात की गोलियां भी खिलाई थी।

    Hero Image
    हरियाणा में हैवान पिता को 25 साल की सजा, बेटी के साथ किया था दुष्कर्म

    हिसार, जागरण संवाददाता। एडीजे राजेश कुमार मेहता की अदालत ने 15 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार पिता सत्यवान को 25 वर्ष की सजा सुनाई है। दोषी पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने पोक्सो एक्ट के सेक्शन 6 के तहत दोषी को सजा सुनाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेक्शन 6 में कम से कम 20 वर्ष और अधिक से अधिक फांसी की सजा होती है। अदालत ने 50 वर्षीय दोषी की उम्र को देखते हुए 25 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। दोषी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात की गोलियां भी खिलाई। सत्यवान को 19 अगस्त को दोषी करार दिया गया था।

    शराब के नशे में किया था दुष्कर्म

    मामले में पीड़िता ने सदर थाना में नवंबर 2019 में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसका पिता शराब पीकर मारपीट करता है। बताया था कि उसका पिता उसकी मां को मारपीट कर घर से निकाल देता था। इस वजह से उसकी मां उन्हें छोड़कर अपने मायके में राजस्थान में रहने लगी थी। 11 जून 2018 की रात को वह खाना खाकर सो गई थे। उस रात पिता ने शराब के नशे में उससे दुष्कर्म किया था। सुबह उसका पिता आटो रिक्शा लेकर चला गया था।

    जबरदस्ती खिलाई गर्भपात की दवा

    पीड़िता ने बताया था कि शाम को घर आकर उसके पिता ने कान पकड़कर माफी मांगी और कहा कि इस बारे में किसी को कुछ न बताना। एक दिन उसके पेट में दर्द हुआ था। तब पिता ने प्रेग्नेंसी किट लाकर जांच की तो वह गर्भवती मिली। इसके बाद जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिलाई थी।

    पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2019 में जब उसकी मां घर आई तो पिता ने फिर से मारपीट की थी। उसकी मां को चार नवंबर 2019 को दोबारा से पिता ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। उस दौरान वह रोने लगी तो उसकी मां के पूछने पर उसने आपबीती बताई थी। उसकी मां के कहने पर पुलिस स्टेशन में जाकर पिता के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार किया था।