Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर! बारिश और बाढ़ से मिलेगी राहत; इस दिन से पूरी तरह बदल जाएगा मौसम

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 08:13 AM (IST)

    हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू हो गई है फतेहाबाद जिले से इसकी शुरुआत हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में पूरे प्रदेश से मानसून चला जाएगा। इस बार मानसून हरियाणा के लिए अच्छा रहा और सामान्य से 37% अधिक वर्षा हुई हालांकि कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति भी बनी। यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

    Hero Image
    हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, फतेहाबाद से हुई शुरुआत। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। प्रदेश के पश्चिम-दक्षिण पश्चिमी के फतेहाबाद जिले से मानसून वापस लौटना शुरू हुआ है। प्रदेश में आने वाले तीन से चार दिन में पूरी तरह से मानसून की विदाई हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार मानसून हरियाणा के लिए बढ़िया रहा है। कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति रही। मानसून सामान्य से 37 प्रतिशत अधिक वर्षा करके लौट रहा है। प्रदेश में 569.4 एमएम वर्षा हो चुकी हैं।

    मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। सबसे पहले फतेहाबाद से मानसून की विदाई हुई। आईएमडी की तरफ से घोषणा के साथ ही यह अब सिरसा, हिसार से भी जल्द विदा होगा।

    तीन से चार दिन पूरे हरियाणा से इसके विदा होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों ने इस साल पहले ही मानसून की सामान्य से छह से सात प्रतिशत अधिक वर्षा होने की उम्मीद जताई थी। लेकिन इस साल यह वर्षा 37 प्रतिशत अधिक हुई है।

    प्रदेश के तीन जिलों में सामान्य से कम वर्षा

    प्रदेश के तीन जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। इसमें अंबाला में 786.5 एमएम होनी चाहिए थी जो 674.4 प्रतिशत हुई, जो सामान्य से 14 प्रतिशत कम वर्षा रही। करनाल में 500.1 एमएम के मुकाबले 467.4 एमएम वर्षा हुई जो सात प्रतिशत कम है। पंचकूला में भी 834.3 एमएम वर्षा होनी थी जो 786.8 एमएम हुई जो 6 प्रतिशत कम है।

    रिकॉर्ड: इस बार यमुनानगर में सबसे ज्यादा वर्षा

    यमुनानगर में इस साल सबसे ज्यादा पानी बरसा है। वहां पर 1116.9 एमएम पानी बरसा जो सामान्य से 29 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार फतेहाबाद में सामान्य से 130 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।