विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाम बदलने के बाद भी 'पद्मावती' पर नहीं थमेगा बवाल, करणी सेना ने अब दी ये धमकी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 11 Jan 2018 11:45 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jan 2018 11:46 AM (IST)

फिल्‍म पद्मावती का नाम बदलने के बाद भी इस पर विवाद समाप्‍त होने के आसार नहीं हैं। हरियाणा में करण ...और पढ़ें

नाम बदलने के बाद भी 'पद्मावती' पर नहीं थमेगा बवाल, करणी सेना ने अब दी ये धमकी
नाम बदलने के बाद भी 'पद्मावती' पर नहीं थमेगा बवाल, करणी सेना ने अब दी ये धमकी

जेएनएन, हिसार। संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'पद्मावती' पर विवाद खत्‍म हाेता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत करने के बाद भी इसका विरोध कम होने की संभावना नहीं है। राजपूत करणी सेना ने फिल्‍म को हरियाणा में नहीं चलने देने का एेलान किया है। करणी सेना ने इस मामले पर विरोध और तेज करने का फैसला लेते हुए 25 जनवरी को फिल्म रिलीज न होने देने और अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

करणी सेना ने इ मुख्यमंत्री से राजस्थान सरकार की तरह हरियाणा में भी फिल्म को बैन करने की मांग की है। यहां श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक के बाद संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राघव ने कहा कि फिल्म का नाम बदलने और सीन काट देने से अगर कोई ये सोचता हो कि समाज शांत हो जाएगा तो यह सबकी गलतफहमी है। करणी सेना ने फिल्म को लेकर डेढ़ साल पहले विरोध शुरू किया था, वह जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: देह व्‍यापार का हाई फाई तरीका, इस्कार्ट सर्विस से आॅन डिमांड भेजते थे लड़कियां

उन्होंने कहा कि लठ का नाम फूल रख देने से लठ कभी फूल नहीं बन जाता। उसी प्रकार फिल्म का नाम बदलने से फिल्म के तथ्य नहीं बदल जाएंगे। यह फिल्म मनोरंजन के लिए बनाई गई है, लेकिन हिंदू समाज मनोरंजन के लिए नहीं है। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की है कि फिल्म पर बैन लगाया जाए और 25 जनवरी को हरियाणा के किसी भी सिनेमाघर में फिल्म रिलीज न होने दी जाए।

यह भी पढ़ें: चाचा ने दोस्‍त के साथ मिलकर युवती की जिंदगी कर दी बर्बाद, कहीं का न छाेड़ा

उन्होंने प्रशासन और सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर फिल्म प्रदेश के सिनेमाघरों में दिखाई गई तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि अभी तक करणी सेना ने शांतिपूर्वक विरोध किया है, लेकिन अब भावनाएं आहत हुईं तो हम हथियार उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष मनीष सिंह निर्वाण, जिला सचिव दीपू सोलंकी, विजय शर्मा, राजेश बिश्नोई व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: विराट-अनुष्का को दोबारा करनी पड़ सकती है शादी, जानिये क्‍या है मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।