यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चाचा ने दोस्त के साथ मिलकर युवती की जिंदगी कर दी बर्बाद, कहीं का न छाेड़ा
मोगा के बाघापुराना क्षेत्र में एक युवती की जिंदगी काे उसके चाचा ने नरक बना दिया। वह अपने दोस्त के ...और पढ़ें

जेएनएन, मोगा। एक युवती की जिंदगी उसके चाचा ने ही बर्बाद कर दी। चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली और फोटो खींच ली। इसके बाद वे उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। युवती की शादी हो गई तो चाचा ने उसकी अश्लील फोटो सुसराल वालों को भेज दी। इसके बाद ससुराल वालों ने युवती काे घर से निकाल दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है ।
थाना बाघापुराना के एक गांव निवासी युवती पीड़िता ने पुलिस काे दी शिकायत में कहा है कि वह कस्बा बाघापुराना में आइलेट्स का कोर्स करती थी। 25 अक्टूबर 2017 को वह आइलेट्स सेंटर से वापस लौट रही थी। रास्ते में रिश्ते में उसका चाचा जगसीर सिंह जबरन उसे बाइक पर बिठाकर अपने साथ खेत में बने कमरे में ले गया। आरोपी ने अपने दोस्त माहलां कलां निवासी सिमरजीत सिंह के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: डॉ. हरिगोविंद खुराना का यह राज चौंका देगा आपको, हरियाणा की माटी से था गहरा नाता
मामले की जांच कर रही एएसआइ चरणजीत कौर ने बताया लड़की के अनुसार आरोपियों ने उसकी वीडियो व अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद अकसर उसे वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे। दो महीने पहले उसकी शादी होने के बाद वह सुसराल चली गई। इसके बाद भी आरोपी उसे फोन करके परेशान करने लगे व मिलने के लिए बुलाने लगे।
यह भी पढ़ें: अब नहीं चलेगा कोई बहाना, जल्द सुनवाई और सजा पाकर जेल जाएंगे 'नेताजी'
युवती के अनुसार, उसने आरोपियों की काफी मिन्नत की कि अब उसकी जिंदगी बर्बाद न करें, लेकिन वे नहीं माने। आरोपियों ने उसके पति के मोबाइल पर उसकी खींची हुई अश्लील फोटो भेज दी। अब उसके पति व सुसराल वालों ने उसे रखने से इन्कार कर दिया है और घर से निकाल दिया है। इस तरह दोनों ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है।