Move to Jagran APP

नौतपा के पहले दिन ही हरियाणा का बुरा हाल, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार

हरियाणा में नौतपा के पहले दिन ही भीषण गर्मी ने हाल बुरा कर दिया। राज्‍य में झुलसाती गर्मी व लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। राज्‍य में तापमान 46 डिग्री के पार चला गया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 12:22 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 08:42 AM (IST)
नौतपा के पहले दिन ही हरियाणा का बुरा हाल, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार
नौतपा के पहले दिन ही हरियाणा का बुरा हाल, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में नौतपा के पहले दिन ही गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया और लोगों का हाल बुरा कर दिया। सोमवार से नौतपा शुरू हुआ और पहले दिन ही गर्मी ने अपने आगे के तेवर का अहसास करा दिया। प्रदेश के सभी शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। प्रदेश में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। गुरुग्राम में सबसे अधिक तापमान 46.2 गुरुग्राम डिग्री रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

नारनौल दूसरे नंबर रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है। आलम यह है कि इतने तापमान में एयरकंडीशन भी फेल हो गए हैं।

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि आने वाले दो दिनों में इसी प्रकार का मौसम रहेगा। 29 मई के आसपास मौसम में बदलाव हो सकता है और बादल छाने की संभावना है।

क्‍या है नौतपा

बता दें कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा शुरू हो जाता है। यानि इन नौ दिनों में सूर्य पृथ्‍वी के सबसे निकट होता है। इस कारण उसकी किरणें ज्‍यादा तीक्ष्‍ण होती हैं। इस कारण से इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है इसी कारण से इसे नौतपा कहते हैं।  पिछले कुछ वर्षों से सूर्य लगभग 25 मई को ही रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इस वर्ष भी सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में 24 मई की रात्रि को 2 बजकर 32 मिनट पर प्रवेश कर गए। नौतपा साल के वह नौ दिन होता है। 

विभिन्न शहरों में यह रहा अधिकतम व न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जिला            अधिकतम तापमान     न्यूनतम तापमान

गुरुग्राम               46.2                    27.0

नारनौल              45.8                    28

फरीदाबाद           45.0                     31

रेवाड़ी                 45.0                    30

चंडीगढ़              42.0                   24.6

पंचकूला             42.0                   24.6

सिरसा :             45.2                    26

भिवानी :            45                      31

चरखी दादरी :      45                     31

हिसार :               45                  24.7

कुरुक्षेत्र :              45                  26

पानीपत               44.6               29

जींद :                  44                  29

फतेहाबाद :           44                  27

झज्जर:                44                  31

रोहतक :               44                  30

कैथल :                 44                 24

अंबाला :               42.8              26.8

यमुनानगर :         42                 26

करनाल :             41.6              24.8

यह भी पढ़ें: ... और थम गई गाेल मशीन, खेल ही नहीं जिंदगी के चैंपियन थे बलबीर, स्‍वर्णिम युग का अंत

यह भी पढ़ें: स्मृति शेष... हॉकी स्टिक से बनाया था पोट्रेट, दिल से लगाया था बलबीर सिंह स‍ीनियर ने 

यह भी पढ़ें: बलबीर सिंह सीनियर ने मोगा से किया था गोलकीपर के रूप में हॉकी का सफर शुरू, आज भी जिंदा हैं यादें

यह भी पढ़ें:  Hockey Legend पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर का राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार 

यह भी पढ़ें: चिंता न करें जल्‍द मिलेगी कोरोना से मुक्ति, जानें उत्तर भारत में कब तक खत्‍म होगा यह virus

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.