विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम: बिजवासन टोल पर यात्रियों से बदसलूकी पड़ी भारी, रिद्धि सिद्धि एजेंसी पर 15 लाख का जुर्माना और प्रतिबंध

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:48 PM (IST)

NHAI ने द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर वाहन सवारों से बदसलूकी के मामले में रिद्धि सिद्धि एंटरप्राइजेज पर ...और पढ़ें

टोल वसूली का जिम्मा संभाल रही रिद्धि सिद्धि एंटरप्राइजेज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्रतीकात्मक तस्वीर

टोल वसूली का जिम्मा संभाल रही रिद्धि सिद्धि एंटरप्राइजेज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. NHAI ने टोल एजेंसी रिद्धि सिद्धि पर की कार्रवाई।

  2. बिजवासन टोल प्लाजा पर बदसलूकी के कारण प्रतिबंध।

  3. एजेंसी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

जागरण संवादाता, गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर वाहन सवारों के साथ बदसलूकी करना टोल संचालन एजेंसी को भारी पड़ गया है। पांच नवंबर को हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल वसूली का जिम्मा संभाल रही रिद्धि सिद्धि एंटरप्राइजेज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

रिद्धि सिद्धि एंटरप्राइजेज कितना भरेगी जुर्माना, कब तक रहेगा प्रतिबंध?

प्राधिकरण ने एजेंसी को एक महीने के लिए प्रतिबंधित करने के साथ उस पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस अवधि में एजेंसी एनएचएआई की किसी भी चालू या आगामी निविदा प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेगी।

इस कार्रवाई के साथ ही प्राधिकरण ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। टोल पर तैनात कर्मचारियों की गलती के लिए संबंधित एजेंसी को भी जवाबदेह बनाया जाएगा।

कारण बताओ नोटिस जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएचएआई ने केवल एजेंसी को प्रतिबंधित करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी है। एजेंसी के मालिकों और निदेशकों को भी एक साल तक प्राधिकरण की भविष्य की निविदाओं में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके लिए एजेंसी और संबंधित जिम्मेदार लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से प्रस्तावित कार्रवाई पर उनका पक्ष मांगा गया है।

अनुबंध की शर्तों का गंभीर उल्लंघन माना

एनएचएआई के अनुसार, पांच नवंबर को एनएच-248बीबी स्थित बिजवासन शुल्क वसूली केंद्र पर एजेंसी के कर्मचारियों ने सड़क उपयोगकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया था। इस घटना को प्राधिकरण ने अनुबंध की शर्तों का गंभीर उल्लंघन माना है। अधिकारियों का मानना है कि टोल संचालन एजेंसी अपने कर्मचारियों के व्यवहार और अनुशासन को नियंत्रित करने में विफल रही।

अनुशासन और कार्यप्रणाली की जिम्मेदारी संचालन एजेंसी की

प्राधिकरण ने रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स को 14 नवंबर को टोल प्लाजा का संचालन नई एजेंसी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। अनुबंध के अनुसार, टोल पर तैनात कर्मचारियों के उचित व्यवहार, अनुशासन और कार्यप्रणाली की जिम्मेदारी संचालन एजेंसी की होती है।

कर्मचारियों की निगरानी और वाहन चालकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना भी उसी का दायित्व है। एनएचएआई का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की संधार कंपनी में बड़ा हादसा, केमिकल टैंक में गिरकर तीन कर्मचारियों की मौत

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स के वॉटर हैजर्ड में डूबने से दो बच्चियों की मौत, टीनशेड तोड़कर अंदर घुसे थे बच्चे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।