विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम की संधार कंपनी में बड़ा हादसा, केमिकल टैंक में गिरकर तीन कर्मचारियों की मौत

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:38 PM (IST)

गुरुग्राम की संधार कंपनी में एक केमिकल टैंक में गिरने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस हादसे के ...और पढ़ें

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत से कंपनी में हड़कंप मच गया। प्रतीकात्मक तस्वीर

 बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत से कंपनी में हड़कंप मच गया। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. संधार कंपनी के केमिकल टैंक में गिरे तीन वर्कर।

  2. उपचार के दौरान तीनों कर्मचारियों की दुखद मौत हुई।

  3. पुलिस हादसे के कारणों और सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जेल रोड स्थित संधार कंपनी में काम करने वाले तीन वर्कर अचानक एक केमिकल टैंक में गिर गए, जिससे वे बेहोश हो गए। तीनों को तुरंत उपचार के लिए एकता अस्पताल, बादशाहपुर ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

बाद में तीनों को एकता अस्पताल से पार्क अस्पताल, गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे हुए इस हादसे से कंपनी में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान

  • आरीफ (उम्र 21 वर्ष), निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार
  • अनिल झा (20 वर्ष), निवासी नवादा, बिहार
  • नरेश कुमार (50 वर्ष), निवासी आरआर कॉलोनी, बादशाहपुर

घटना की सूचना मिलते ही भौंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि केमिकल टैंक में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और हादसा किस कारण हुआ। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स के वॉटर हैजर्ड में डूबने से दो बच्चियों की मौत, टीनशेड तोड़कर अंदर घुसे थे बच्चे

यह भी पढ़ें- भाईदूज के दिन नारनौल बस स्टैंड पर बसों की किल्लत, दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर यात्रियों का हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।