भाईदूज के दिन नारनौल बस स्टैंड पर बसों की किल्लत, दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर यात्रियों का हंगामा
नारनौल बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ है, खासकर गुड़गांव और दिल्ली जाने वालों के लिए बसों की कमी ...और पढ़ें

गुड़गांव-दिल्ली जाने वालों की बढ़ी मुसीबत। जागरण
HighLights
नारनौल बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़।
गुड़गांव-दिल्ली रूट पर बसों की भारी कमी।
छुट्टियों के बाद वापसी और भैया दूज का असर।
जागरण संवाददाता, नारनौल। लंबे अवकाश के बाद कामकाज पर लौट रहे लोगों को नारनौल बस स्टैंड पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं आज भैया दूज के चलते बहनों की भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। गुड़गांव और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
नौकरीपेशा लोग छुट्टियां समाप्त होने के बाद अपने काम पर लौटने के लिए घंटों बसों का इंतजार कर रहे हैं। बसों की कमी के चलते सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, लड़कियों, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है।
यात्रियों का कहना है कि समय पर बसें उपलब्ध नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों ने रोडवेज विभाग से मांग की है कि गुड़गांव और दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।