नारनौल में युवक की संदिग्ध मौत, चाय पीते ही बिगड़ने लगी थी तबीयत; पत्नी पर लगा जहर देने का आरोप
नारनौल के चिंडालिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि मृतक की पत्नी और छोटे भाई की पत्नी ने उसे जहर दे दिया।
-1794232559799_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत।
मृतक के भाई ने दर्ज कराई शिकायत
जागरण संवाददाता,नारनौल। सदर थाना क्षेत्र के गांव चिंडालिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आरोप है कि छोटी दिवाली के दिन मृतक की पत्नी और छोटे भाई की पत्नी ने उसे चाय में जहर दे दिया। उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ ले जाया गया, जहां दिवाली के दिन रविवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन के हवाले कर दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है । पता चला है कि मृतक व उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। दोनों का पुनर्विवाह था। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में जहर देने की बजाए आत्महत्या का मामला होने की बात सामने आई है।
चाय पीते ही बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार गांव चिंडालिया के रहने वाले अनिल नामक युवक की छोटी दिवाली यानि शनिवार को चाय पीते ही गंभीर हालत हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। स्वजन उसे रोहतक पीजीआइ ले गए। रविवार को उपचार के दौरान अनिल की मृत्यु हो गई।
छोटे भाई ने दर्ज कराई शिकायत
सदर पुलिस सूचना मिलते ही रोहतक पीजीआइ पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम करवा दिया । पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक की पत्नी और उसकी बहन ने उसे चाय में जहर दे दिया। पुलिस ने फिलहाल आरोपिताओं के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को शिकायत दी है।
मामले की जांच शुरू
सदर थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने मृतक को उसकी पत्नी और उसकी बहन, जो शिकायतकर्ता से विवाहित है, दोनों ने मिलकर चाय में जहर देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच चल रही है । पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की सच्चाई की जांच की जा रही है। मामला आत्महत्या का भी हो सकता है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।