विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारनौल और दक्षिणी हरियाणा में अभी नहीं होगी बारिश, दिन में गर्मी और रात में बढ़ेगी ठंडक

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:57 PM (IST)

नारनौल सहित दक्षिणी हरियाणा में मौसम शुष्क बना रहेगा और अगले कुछ दिनों तक वर्षा की कोई संभावना नहीं है। ...और पढ़ें

पंचकूला और अंबाला में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार। जागरण

पंचकूला और अंबाला में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार। जागरण

HighLights

  1. दक्षिणी हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा, वर्षा की संभावना नहीं।

  2. दिन में गर्मी, रात में ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी।

  3. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से उत्तरी जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभव।

जागरण संवाददाता, नारनौल। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना रहेगा। हवाओं की दिशा में बार-बार बदलाव के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

नारनौल सहित दक्षिणी हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक वर्षा की संभावना नहीं है। दिन के समय गर्मी का अहसास रहेगा, जबकि रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 10 और 13 नवंबर को लगातार दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होंगे।

पंचकुला में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना

इनके प्रभाव से हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकुला और अंबाला में आंशिक बादलवाही और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि नारनौल सहित दक्षिणी हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में इन मौसम प्रणालियों का विशेष प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी होने से उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। हवाओं की दिशा में बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फिलहाल नारनौल क्षेत्र में सर्दी के तेवर पूरी तरह देखने को नहीं मिलेंगे। दिन अपेक्षाकृत गर्म और रातें ठंडी रहेंगी।

यह भी पढ़ें- नारनौल रोडवेज में 35 बसों की किल्लत, ग्रामीणों-छात्रों और नौकरीपेशा लोगों का सफर हुआ मुश्किल

यह भी पढ़ें- नारनौल: दीपावली की रात गणपति डेंटिंग-पेंटिंग वर्कशॉप में भीषण आग, 6-7 गाड़ियां जलकर खाक, लाखों का नुकसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।