विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, गोल्फ कोर्स के वॉटर हैजर्ड में डूबने से दो बच्चियों की मौत

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:38 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 12:25 PM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-71 में एक बिल्डर कंपनी के गोल्फ गोल्फ वॉटर हैजर्ड में नहाने गईं चार बच्चियों में से दो ...और पढ़ें

गोल्फ वॉटर हैजर्ड में डूबने से 2 बच्चियों की जान गई। (फोटो क्रेडिट: संजय गुलाटी)

गोल्फ वॉटर हैजर्ड में डूबने से 2 बच्चियों की जान गई। (फोटो क्रेडिट: संजय गुलाटी)

HighLights

  1. सेक्टर-71 गोल्फ कोर्स के मिनी तालाब में हादसा।

  2. दो बच्चियों की डूबने से मौत, दो को बचाया गया।

  3. सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस ने शुरू की जांच।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-71 में एक बिल्डर कंपनी के गोल्फ वॉटर हैजर्ड (ताला) में नहाने गई चार बच्चियों में से दो की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों को बचा लिया गया। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चारों लड़कियां साइड पर लगे टीनशेड को तोड़कर अंदर घुसी थीं और नहाने लगी थीं। इसी दौरान दो लड़कियां गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। दोनों की उम्र 12-13 साल बताई जा रही है।

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के दरभंगा के मूल निवासी रामविनय महतो की शिकायत पर बादशाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वॉटर हैजर्ड के आसपास सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और बच्चियां अंदर कैसे पहुंचीं।

गुरुग्राम में पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

करीब 3 महीने पहले एंबिएंस आईलैंड स्थित एक गोल्फ वॉटर हैजर्ड में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। नाथूपुर में रहने वाले चार बच्चे दीवार फांदकर गोल्फ कोर्स के अंदर घुस गए थे। नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए थे।

यह भी पढ़ें- भाईदूज के दिन नारनौल बस स्टैंड पर बसों की किल्लत, दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर यात्रियों का हंगामा

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑल्टो को दो बार मारी टक्कर, पलटते-पलटते बची कार; चालक फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।