विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑल्टो को दो बार मारी टक्कर, पलटते-पलटते बची कार; चालक फरार

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:32 PM (IST)

गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. एलिवेटेड रोड पर ट्रक ने ऑल्टो कार को टक्कर मारी।

  2. ट्रक चालक ने दो बार टक्कर मारकर वाहन भगाया।

  3. भोंडसी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, गुरुग्राम। सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड रोड पर घामड़ोज टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक आल्टो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित चालक वाहन लेकर भाग निकला।

पीड़ित ने पीछा किया तो सोहना के निकट ट्रक चालक ने एक बार फिर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटते-पलटते बची। पीड़ित ने भोंडसी थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक ने मारी टक्कर

सोहना निवासी महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक दुकान पर काम करते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार अलसुबह करीब 2:30 बजे दुकान का काम निपटाकर अपनी सफेद रंग की ऑल्टो के-10 कार से घर लौट रहे थे। जब वह भोंडसी टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक बड़े ट्रक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी।

कार में दो बार मारी टक्कर

पहली टक्कर से उनकी कार को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने ट्रक चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह रुकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने लगा। पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और उसका नंबर भी नोट कर लिया। आरोप है कि सोहना के पास पहुंचने पर ट्रक चालक ने फिर उनकी कार को टक्कर मार दी।

पलटते-पलटते बची कार

इससे कार अनियंत्रित होकर पलटते-पलटते बची। पीड़ित ने बताया कि सोहना में नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को ट्रक चालक की करतूत बताई, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। इसके बाद महेंद्र ने भोंडसी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपित चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और नुकसान का न्याय दिलाने की मांग की।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। टोल प्लाजा और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ट्रक की आवाजाही का पता लगाकर चालक की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अवैध वसूली पर पुलिस की बढ़ी सख्ती, शिकायत मिली तो जोन प्रभारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर भी गिरेगी गाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।