Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram News: 14 महीने की बच्ची ने बिजली सॉकेट में डाल दी कील, करंट लगने से हो गई मौत

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 03:33 PM (IST)

    गुरुग्राम में एक 14 महीने की बच्ची की मौत हो गई जब उसने खेलते समय घर में लगे बिजली के सॉकेट में एक कील डाल दी। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। यह घटना बच्चों की सुरक्षा और घर में बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतने के महत्व पर प्रकाश डालती है। पीड़ित परिवार में गम का माहौल है।

    Hero Image
    बिजली के सॉकेट में कील डालने से 14 महीने की बच्ची की मौत।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बच्चों पर हर समय नजर रखना कितना जरूरी है, इस खबर से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। एक 14 महीने की बच्ची ने लोहे की कील खेल-खेल में घर में लगे बिजली सॉकेट में डाल दी। इससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। थाना पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंधवाड़ी गांव निवासी मोहित परिवार के साथ रहते हैं और श्रमिक का काम करते हैं। उनकी 14 महीने की एक बेटी तान्या थी। बताया जाता है कि मोहित शनिवार को काम पर चले गए थे। वहीं मां पहली मंजिल पर काम कर रही थीं। तान्या परिवार के ही अन्य बच्चों के साथ शाम को ग्राउंड फ्लोर पर खेल रही थी। इसी दौरान उसे कहीं से एक लोहे की कील मिल गई। उसने खेल-खेल में वह कील बिजली साकेट में डाल दी। इससे उसे बिजली का झटका लगा और वह दूर जाकर गिरी। इससे वह बेसुध हो गई।

    तीन साल पहले ही हुई थी मोहित की शादी

    बच्चों के शोर मचाने पर मां व परिवार के अन्य लोग आ गए। बच्ची को आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। पिता मोहित ने बताया कि उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनकी यह पहली बच्ची थी। बच्ची की मौत के बाद परिवार में गमगीन माहौल है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में बदमाशों का पुलिस से हुआ सामना, मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली; पांच गिरफ्तार