विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से चोरी हुआ ट्रक गुरुग्राम में इस हालत में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Published: Thu, 04 Sep 2025 03:35 PM (IST)

दिल्ली के नरेला से चोरी हुआ एक ट्रक गुरुग्राम के सीही चौक पर लावारिस हालत में मिला। यातायात पुलिस ने ...और पढ़ें

दिल्ली के नरेला से चोरी ट्रक गुरुग्राम से लावारिस हालत में बरामद।
दिल्ली के नरेला से चोरी ट्रक गुरुग्राम से लावारिस हालत में बरामद।

HighLights

  1. नरेला से चोरी ट्रक गुरुग्राम में मिला
  2. यातायात पुलिस ने मालिक से किया संपर्क
  3. खेड़कीदौला पुलिस को सौंपा गया ट्रक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली के नरेला से बीते दिनों चोरी हुआ एक ट्रक गुरुग्राम के सीही चौक से बुधवार सुबह लावारिस हालत में बरामद किया गया। यातायात पुलिस ने नंबर के आधार पर जब ट्रक मालिक के बारे में जानकारी की तो ट्रक चोरी हो जाने के बारे में पता चला।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार बुधवार को ड्यूटी पर तैनात थे कि उन्हें सीही चौक के पास एक ट्रक लावारिस हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिसकर्मी ने ट्रक के संबंध में आसपास पूछताछ की, परंतु किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

मनोज कुमार ने ट्रक के नंबर से ट्रक मालिक का पता व फोन नंबर निकाले और ट्रक मालिक से बात करने पर पता चला कि उनका ट्रक 29 अगस्त को नरेला से चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाना नरेला में दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में सामने आया दुर्लभ मामला, 30 दिन की नवजात के पेट में पल रहे जुड़वां भ्रूण

यातायात निरीक्षक ने खेड़कीदौला थाना पुलिस टीम से संपर्क कर चोरी हुए ट्रक को उनके हवाले कर दिया।