Gurugram News: मानेसर में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कब? कर दी गई तरीख की घोषणा
नगर निगम मानेसर में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख घोषित हो गई है जो 5 अगस्त को निर्धारित है। आयुक्त आयुष सिन्हा ने चुनाव के आदेश जारी किए हैं। भाजपा और निर्दलीय गुटों के बीच मुकाबला होने की संभावना है। भाजपा के 12 पार्षद तीर्थ यात्रा पर गए हैं जो सीधे चुनाव के दिन कार्यालय पहुंचेंगे।

जागरण संवाददाता, मानेसर। नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। पिछले दो महीने से मचे घमासान के बीच आयुक्त आयुष सिन्हा ने पांच अगस्त को चुनाव के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
चुनाव के लिए दो नगर निगम के अधिकारियों को भी मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। मानेसर में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए कोर्ट ने तीन सप्ताह का समय दिया था।
दोनों पदों के लिए संभावित उम्मीदवारों ने अपने अपने पक्ष में वोट लेने के लिए संपर्क शुरू कर रखा है। दो गुटों के बीच मुकाबला होने की संभावना है। भाजपा और निर्दलीय गुट ने अपने अपने पार्षदों से संपर्क साधने शुरू कर दिया है।
सूत्रों का कहना है भाजपा के 12 पार्षद तीर्थ यात्रा पर गए हैं। पांच अगस्त को वह सीधे नगर निगम कार्यालय ही पहुंचेंगे। ऐसे ही निर्दलीय गुट के पार्षद भी यात्रा पर बताए जा रहे हैं।
मानेसर नगर निगम में कुल 20 पार्षद हैं। जिनमें से सात भाजपा की टिकट पर जीते थे। इसके अलावा सात पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इनमें से कुछ पार्षद भाजपा में शामिल होने के बावजूद भी निर्दलीय गुट के साथ दिखाई दे रहे थे।
ऐसे में पिछले सप्ताह तक दोनों गुटों के पास दस दस पार्षद थे। पिछले एक सप्ताह में बड़ा बदलाव हुआ है और दो पार्षदों द्वारा भाजपा का साथ देने की चर्चाएं क्षेत्र में चल रही हैं।
निर्दलीय जीते पार्षद कंवरपाल, भूपेंद्र चौहान, मनोज यादव, प्रवीण यादव, संगीता यादव, पिंकी और दयाराम भाजपा में शामिल हुए थे। इन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा में शामिल कराया था।
वर्तमान में स्थिति
- कुल पार्षद - 20
- भाजपा की टिकट पर जीते - 7
- निर्दलीय जीते -13
- भाजपा में शामिल हुए - 7
यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद साइबर सिटी के इन पांच इलाकों में बजा सायरन, जानें क्या है वजह
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।