विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram Car Fire: द्वारका एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Tue, 31 Jan 2023 03:46 PM (IST)

Gurugram Car Fire दिल्ली से सटे गुरुग्राम (हरियाणा) में एक कार आग का गोला बन गई। उसमें सवार चालक बाल ...और पढ़ें

द्वारका एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
द्वारका एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे गुरुग्राम (हरियाणा) में एक कार आग का गोला बन गई। उसमें सवार चालक बाल बाल बच गया। सूचना मिलते ही फायर टेंडर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया। हालांकि कार पूरी तरह से जल गई थी।

यह हादसा गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस-वे पर हुआ था, जहां एक चलती हुई स्विफ्ट डिजायर कार में आग लग गई। कार चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। आग कैसे लगी अभी तक इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

चलते हुए कार जल गई

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम शहर जाने के लिए निकला चालक घर से कुछ दूर द्वारका एक्सप्रेस वे पर पहुंचा ही था, कि तभी अचानक चलती हुई गाड़ी से धुआं निकलने लगा। जब तक कार चलाते समय चालक कुछ समझ पाते तब तक कार ने आग पकड़ लगी। आनन फानन चालक ने कार रोड पर रोककर कूद गए। आग पूरी तरह से जल गई थी।

ये भी पढ़ें- Gurugram Traffic Jam: 22 MM बारिश के बाद बिगड़े शहर के हालात, दिल्ली-जयपुर हाईवे सहित कई जगहों पर लगा जाम