Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nag Panchami : सावन की नाग पंचमी पर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे साइबर सिटी के शिवालय

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 01:09 PM (IST)

    साइबर सिटी में नाग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सावन के 19वें दिन श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। नाग देवता की पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की गई। घरों में पकवान बने और लोगों ने व्रत रखा। राजीव नगर स्थित गुफा वाले शिव मंदिर सहित कई मंदिरों में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक नाग पंचमी मनाई।

    Hero Image
    नाग पंचमी पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

    संजय गुलाटी, जागरण गुरुग्राम। भगवान शिव को समर्पित सावन महीने के 19वें दिन मंगलवार को साइबर सिटी के मंदिरों में नाग पंचमी उत्साह के साथ मनाई गई। शहर से लेकर गांव तक शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर आस्था तथा श्रद्धा अर्पित किया। साथ ही, नाग देवता की पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जा रहे। ज्यादातर लोगों ने व्रत भी रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजीव नगर स्थित गुफा वाले शिव मंदिर सेक्टर 4 श्री कृष्ण मंदिर सुदर्शन मंदिर गीता भवन मंदिर श्री राम मंदिर श्री हनुमान मंदिर श्री गायत्री धाम श्री प्रकाश पुरी बाबा मंदिर पंचमुखी तथा अन्य मंत्रियों में श्रद्धापूर्वक नाग पंचमी पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। 

    यह भी पढ़ें- Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर जरूर करें इस पावन कथा का पाठ, होंगे चमत्कारी लाभ