Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram: कंपनी के मैनेजर को भेजे सुसाइड नोट में हैरान करने वाला खुलासा, सहकर्मी महिला और कैब चालक से जुड़ा मामला

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Wed, 31 Aug 2022 08:48 PM (IST)

    Gurugram Suicide News दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक असिस्टेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कंपनी में ही काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से परेशान था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

    Hero Image
    मल्टीनेशनल कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने की आत्महत्या।

    गुरुग्राम [आदित्य राज]। गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली। वह सेक्टर-9ए इलाके में परिवार सहित रह रहे थे। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके मुताबिक वह एक महिला कर्मचारी से परेशान चल रहे थे। मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें- Supertech Twin Tower Demolition: ट्विन टावर गिरने के बाद लौटी दस वर्ष से रुकी रोशनी और हवा, 30 फ्लैट की खिड़कियों के टूटे शीशे

    दोनों को एक ही कैब से आने-जाने की थी सुविधा

    महिला कर्मचारी और सहायक प्रबंधक को उनके घर से कंपनी जाने-आने के लिए कैब की सुविधा थी। जब भी कैब पहुंचती थी तो कैब चालक से महिला अपना घरेलू कार्य कराने लगती थी। इससे वह अक्सर कार्यालय और घर देरी से पहुंचते थे। इस बात की शिकायत उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

    यौन उत्पीड़न का महिला ने लगाया आरोप

    धीरे-धीरे महिला उन्हें कई स्तर पर परेशान करने लगी। बताया जाता है कि उनके ऊपर यौन उत्पीड़न तक का आरोप महिला ने लगा दिया था। इस वजह से वह मानसिक तौर पर बहुत परेशान चल रहे थे। इसी परेशानी में उन्होंने आत्महत्या कर ली।

    अपने मैनेजर को भेजा सुसाइड नोट

    इससे पहले शख्स ने सुसाइड नोट अपने मैनेजर को व्हाट्सएप कर दिया था। व्हाट्सएप देखने के बाद मैनेजर ने उनकी पत्नी को बताया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही थी। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।