Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram Garbage Collection: शहर के हर घर में लगेगा RFID टैग, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर MCG रखेगा नजर

    Gurugram में घरों से कूड़ा नहीं उठाने पर अब नगर निगम के कंट्रोल रूम को अलर्ट मिलेगा। गुरुग्राम नगर निगम ने शहर के घरों पर RFID टैग लगाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक 10 हजार से ज्यादा घरों पर टैग लगाने का काम पूरा हो चुका है।

    By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyUpdated: Wed, 12 Oct 2022 05:20 PM (IST)
    Hero Image
    गुरुग्राम के हर घर में लगेगा RFID टैग, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर MCG रखेगा नजर

    गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। Gurugram Waste Collection: हरियाणा के गुरुग्राम में घरों से कूड़ा नहीं उठाने पर अब नगर निगम के कंट्रोल रूम को अलर्ट मिलेगा। गुरुग्राम नगर निगम ने शहर के घरों पर RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग लगाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक 10 हजार से ज्यादा घरों पर टैग लगाने का काम पूरा हो चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले दिनों नगर निगम ने एक निजी एजेंसी को आरएफआइडी लगाने का काम सौंपा था। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के दौरान कचरा प्रबंधन करने वाली इको ग्रीन एनर्जी के कर्मचारियों को घरों पर लगे टैग को स्कैन करना होगा। इससे निगम अधिकारियों को यह पता लग सकेगा कि कर्मचारियों ने आज कितने घरों से कूड़ा उठाया और कितने घरों पर गाड़ी कूड़ा लेने नहीं पहुंची। निगम अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पूरे शहर के घरों पर टैग लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

    गीले और सूखे कूड़े की भी मिलेगी जानकारी

    घरों से मिश्रित कूड़ा नहीं उठाने के लिए गाइडलाइन जारी हो चुका है। गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग होना चाहिए ताकि इसके निपटाने में परेशानी न हो। ज्यादातर जगहों पर लोग मिश्रित कूड़ा ही रख रहे हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक कई और फीचर इस टैग में एक्टिवेट किए जाएंगे और आरएफआइडी से यह भी पता लग सकेगा कि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाया जा रहा है या नहीं।

    तीन लाख घरों पर लगेंगे आरएफआइडी

    तीन लाख घरों पर आरएफआइडी टैग लगाए जाएंगे। तीन लाख घरों से इको ग्रीन कंपनी कूड़ा उठाती है। बड़ी सोसायटी और अन्य बल्क वेस्ट जनरेटर को अपने स्तर पर कंपोस्टिंग कर कूड़े का निपटान करना होता है।गुरुग्राम नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (एसबीएम) डा. नरेश कुमार ने बताया कि घरों पर आरएफआइडी टैग लगाने का काम शुरू कर दिया है। सेक्टर 42 में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

    हरियाणा के सरकारी टीचर की खुली पोल, 8 हजार की सैलरी पर प्रॉक्सी को रखा, करता था प्रापर्टी डीलिंग

    Gurugram News: गुरुग्राम में पराली जलाई तो भरना होगा जुर्माना, निगरानी टीम किसानों पर रखेगी पैनी नजर