Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram News: 14 फीट लंबा अजगर देख गांव में मचा हड़कंप, रात में पहुंची टीम और फिर...

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 04:58 PM (IST)

    गुरुग्राम के अलीपुर गांव में जन्माष्टमी की रात एक घायल अजगर मिलने से दहशत फैल गई। स्नेक कैचर जोंटी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अजगर को सुरक्षित बचाया और उसका इलाज किया। बाद में उसे अरावली की पहाड़ियों में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाई और बचाव दल की सराहना की।

    Hero Image
    अलीपुर गांव में घायल अजगर को रेस्क्यू कराया।

    संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम)। गुरुग्राम के अलीपुर गांव में जन्माष्टमी की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के कार्यक्रम स्थल के पास करीब 14 फीट लंबा अजगर घायल अवस्था में दिखाई दिया। यह घटना रात लगभग 10 बजे की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि सबसे पहले ग्रामीण सत्येंद्र सिंह की नजर इस विशालकाय अजगर पर पड़ी। तुरंत सूचना मिलने पर स्नेक कैचर जोंटी मौके पर पहुंचे और लोगों के सहयोग से अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू अभियान में विक्की चेयरमैन ने सहयोग किया। अजगर का उपचार किया गया। उपचार के बाद उसे अरावली की पहाड़ियों में छोड़ दिया।

    ग्रामीणों ने बताया कि अलीपुर गांव अरावली की तलहटी में बसा हुआ है। जहां इस तरह के वन्य जीव अक्सर दिखाई देते हैं। गांव का गौ सेवा संघ भी ऐसे अवसरों पर वन्यजीव संरक्षण और बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाता है। संघ के सदस्यों ने कहा कि जैसे गो सेवा करना पुण्य का कार्य है। वैसे ही प्रकृति के इन जीवों की रक्षा करना भी मानवीय कर्तव्य है।

    लोगों ने स्नेक कैचर जोंटी और गौ सेवा संघ के प्रयासों की सराहना की। जोंटी का कहना है कि डरकर मारने के बजाय ऐसे वन्यजीवों को बचाना चाहिए। यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार है। बल्कि अरावली की जैव विविधता को भी सुरक्षित रखने का उदाहरण है।