विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुग्राम में अल्ट्रासाउंड मशीन का लाइसेंस लेकर चल रहे अवैध IVF सेंटर का पर्दाफाश, 84 भ्रूण जब्त

Published: Fri, 18 Jul 2025 07:00 PM (IST)

गुरुग्राम के सुशांत लोक में एक अवैध आईवीएफ सेंटर का स्वास्थ्य विभाग ने भंडाफोड़ किया। फर्टिलिटी टूयू सेंटर के नाम ...और पढ़ें

गुरुग्राम में अवैध रूप से चलाया जा रहा था आईवीएफ सेंटर।
गुरुग्राम में अवैध रूप से चलाया जा रहा था आईवीएफ सेंटर।

HighLights

  1. अवैध आईवीएफ सेंटर का भंडाफोड़ |
  2. सेंटर से 84 भ्रूण बरामद |
  3. सेक्टर-29 में मामला दर्ज |

जागरण संवाददा, गुरुग्राम। सुशांत लोक के पाॅश इलाके में अवैध आईवीएफ सेंटर का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया।

यहां करीब साल भर से चल रहे अल्ट्रासाउंड मशीन की अनुमति लेकर अवैध रूप से आईवीएफ सेंटर संचालित किया जा रहा था।

यहां से टीम ने 84 भ्रूण बरामद किए हैं, जिन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सुशांत लोक फेज-एक में अवैध आईवीएफ सेंटर संचालन की पुख्ता सूचना मिली थी।

इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर डाॅ. रितु के नेतृत्व में टीम गठित करके फर्टिलिटी टूयू सेंटर के नाम से आईवीएफ सेंटर पर छापा मारा गया।

सेंटर सचालिका नहीं दिखा सकी कोई दस्तावेज

जांच के दौरान सेंटर में 84 भ्रूण भी मिले। सेंटर पर मौजूद संचालिका मंजू शर्मा टीम को विभागीय अनुमति संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकीं।

हालांकि सेंटर में अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित करने संबंधी अनुमति ली गई थी। इसकी आड़ में अवैध रूप से आईवीएफ सेंटर का संचालन हो रहा था।

पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि यह सेंटर करीब एक साल से यहां चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. रितु की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- साइबर सिटी में युवाओं के फेफड़े हो रहे बूढ़े, जांच रिपोर्ट में 20 से 30 साल के युवाओं में दिखा गंभीर बदलाव