विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nuh Violence: नूंह हिंसा में जान गंवाने वाले दो होमगार्ड के परिजनों को 57-57 लाख रुपये देगी हरियाणा पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Tue, 01 Aug 2023 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 01 Aug 2023 06:09 PM (IST)

Nuh Clash नूंह (मेवात) में हुई हिंसा में जान गवांने वाले गुरुग्राम के दो होमगार्ड के परिजनों को हरियाणा पुलिस ...और पढ़ें

नूंह हिंसा में जान गवाने वाले दो होमगार्ड के परिजनों को 57 लाख रुपये देगी हरियाणा पुलिस
नूंह हिंसा में जान गवाने वाले दो होमगार्ड के परिजनों को 57 लाख रुपये देगी हरियाणा पुलिस

HighLights

  1. जलाभिषेक यात्रा पर पथराव से हुई हिंसा
  2. छह घंटे तक चला उग्र भीड़ का तांडव
  3. गुरुग्राम के दो होम गार्ड की हुई मौत
  4. होम गार्ड के परिजनों को 57-57 लाख देगी पुलिस

नूंह, ऑनलाइन डेस्क। नूंह (मेवात) में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले गुरुग्राम के दोनों होम गार्ड के परिजनों को हरियाणा पुलिस 57-57 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मंगलवार को गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया कि परिजनों को सभी सहायता प्रदान की जाएगी।

जलाभिषेक यात्रा पर पथराव से हुई हिंसा

बता दें कि नूंह (मेवात) में सोमवार दोपहर को ब्रजमंडल क्षेत्र की जलाभिषेक यात्रा पर पथराव के बाद हिंसा हुई।बवाल उस समय हुआ, जब नूंह के नलहड़ स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक करने के बाद यात्रा गांव सिंगार कर ओर जा रही थी। नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग पड़ोसी जिले में भी देखने को मिली।

छह घंटे तक चला उग्र भीड़ का तांडव

हिंसा के दौरान कई गाड़ियों कों आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही कई जगहों पर जमकर तोड़फोड़ भी हुई। स्थिति को संभालने के लिए नूंह में दूसरे जिले से पुलिस आई। करीब छह घंटे तक चले उग्र भीड़ के तांडव में कई लोग घायल हो गए।

गुरुग्राम के दो होम गार्ड की हुई मौत

घटना के दौरान डयूटी पर लगे गुरुग्राम पुलिस के होमगार्ड नीरज घायल हुए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके अलावा होमगार्ड गुरसेव की भी मौत हो गई। हिंसा में होडल के डीएसपी सज्जन सिंह को गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

होम गार्ड के परिजनों को 57-57 लाख देगी पुलिस

खास बात है कि जिन दो होम गार्ड नीरज और गुरसेव की नूंह की हिंसा में मौत हुई थी, उन्हें स्थिति बिगड़ने के बाद गुरुग्राम से नूंह में ड्यूटी के लिए भेजा गया था। हरियाणा सरकार हिंसा में जान गंवाने वाले दोनों होमगार्ड के परिजनों को 57-57 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

हरियाणा सरकार ने नूंह जिला में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए 31 अगस्त (सोमवार) शाम 4 बजे से लेकर 2 अगस्त रात 12 तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में हरियाणा के गृह सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।