विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deh Vyapar: स्पा सेंटर में छापा पड़ते ही मची भगदड़; कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस; और फिर...

Published: Wed, 16 Jul 2025 05:40 PM (IST)

Gurugram Deh Vyapar गुरुग्राम के मानेसर में पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। ...और पढ़ें

स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार। फाइल फोटो
स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार। फाइल फोटो

HighLights

  1. मानेसर में स्पा सेंटरों पर देह व्यापार का भंडाफोड़ |
  2. पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर किया खुलासा |
  3. स्पा मालिक, मैनेजर और ग्राहक गिरफ्तार |

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मानेसर क्षेत्र में एक बार फिर दो स्पा सेंटरों में देह व्यापार किए जाने का भंडाफोड़ किया गया है। मानेसर थाना पुलिस टीम ने मंगलवार रात फर्जी ग्राहक भेजकर इसका पर्दाफाश किया। स्पा सेंटर के मालिक, मैनेजर और आपत्तिजनक स्थिति में मिले एक ग्राहक को भी गिरफ्तार किया गया है।

मानेसर थाना पुलिस ने बताया कि टीम ने मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आईएमटी सेक्टर दो आम्रपाली बिल्डिंग में दो स्पा सेंटरों पर देह व्यापार कराया जा रहा है। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।

एसीपी मुख्यालय सुशीला के नेतृत्व में एक टीम बनाकर मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम ने दो पुलिसकर्मियों को फर्जी ग्राहक बनाकर ओस्कर व गोल्डर ग्रेविटी स्पा में भेजा।

यहां फर्जी ग्राहकों ने देह व्यापार के लिए युवतियों की मांग की। स्पा सेंटरों के मैनेजर व संचालकों ने रुपये लेकर लड़कियां उपलब्ध कराईं। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस टीम को दी।

इस पर पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोपितों की पहचान ओस्कर स्पा सेंटर के मैनेजर प्रयागराज के महेंद्र कुमार और गोल्डन ग्रेविटी स्पा सेंटर की संचालक चकरपुर की आशिया खतून के रूप में की गई।

पकड़े गए ग्राहक ने अपना नाम सुरजीत बताया। सभी के खिलाफ मानेसर थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। इससे पहले भी मानेसर क्षेत्र में देह व्यापार कराने के आरोप में कई स्पा सेंटर पकड़े जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में इन गाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक लाख से ज्यादा का कटा चालान; करोड़ों का जुर्माना