यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gurugram Flood: बाढ़ के पानी में डूब गया गुरुग्राम का ये सेक्टर, गाड़ियां डूबीं और घरों में कैद हुए लोग; PHOTOS
gurugram flood गुरुग्राम के सेक्टर 107 में नजफगढ़ ड्रेन का पानी हाउसिंग सोसायटियों में घुस गया है जिससे निवासियों को ...और पढ़ें

महावीर यादव/संजय गुलाटी गुरुग्राम (बादशाहपुर)। गुरुग्राम सेक्टर 107 की हाउसिंग सोसायटियों में इन दिनों हालात बेहद खराब हैं। नजफगढ़ ड्रेन का पानी सोसायटियों तक पहुंच गया है। इससे निवासियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
.jpeg)
कादरपुर बांध टूटने का असर तीसरे दिन दिखाई दिया। यहां का पानी भी बादशाहपुर ड्रेन के माध्यम से नजफगढ़ ड्रेन तक पहुंच गया है।

गुरुग्राम सेक्टर 107 में नजफगढ़ ड्रेन का पानी आने से सोसायटी में अपने घरों के अंदर फंसे लोग.. #Gurugram #Gurugramflood pic.twitter.com/FP4bNwHd3a
— Pooja TRIPATHI (@PoojaT189) September 5, 2025
सेक्टर 107 की ग्लोबल सिलेरियो, एम3एम वुडशेयर सोसायटी में कई-कई फुट पानी जमा हो गया है। ट्रैक्टर की मदद से लोगों को निकाला जा रहा है।

निवासियों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी भी तरह का राहत कार्य शुरू करने के लिए कोई मदद नहीं मिली है।
गुरुग्राम सेक्टर 107 में सोसायटी में भरा नजफगढ़ ड्रेन का पानी इस बीच यहां सांप भी देखा गया... #Gurugram #Gurgaon #GurgramFlood pic.twitter.com/1IoOqN9xDx
— Pooja TRIPATHI (@PoojaT189) September 5, 2025

नजफगढ़ ड्रेन में दिल्ली, गुरुग्राम और बहादुरगढ़ क्षेत्र से बरसाती पानी और नालों का गंदा पानी आता है।
.jpeg)
अनुमानित तौर पर इसमें दिल्ली की ओर से 60 प्रतिशत पानी, गुरुग्राम की ओर से लगभग 25 फीसदी और बहादुरगढ़-पास के इलाकों से करीब 15 परसेंट पानी आता है।
#Gurugram सेक्टर 107 का हाल.... #Gurgaon #Gurugramflood #Najafgarhdrain pic.twitter.com/bpogX4xAn7
— Pooja TRIPATHI (@PoojaT189) September 5, 2025

अरावली की पहाड़ियों से आने वाला वर्षा का पानी कई रास्तों के माध्यम से नजफगढ़ ड्रेन और नजफगढ़ झील में ही जाकर जमा होता है।

टीकली, गैरतपुर बांस अकलीमपुर की तरफ से आने वाला पानी बादशाहपुर में साउदर्न पेरीफेरल रोड के आस-पास जाकर बादशाहपुर ड्रेन में मिलता है।

यह भी पढ़ें- नोएडा के कई सेक्टर पानी से सराबोर: उफनाती यमुना में डूबे खेत और महंगे फार्म हाउस, डरा रहीं तस्वीरें
