Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कंबोडिया के लाओस में चीनी काॅल सेंटर से भारत में करता था ठगी, लुधियाना आने पर गिरफ्तार

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 04:34 PM (IST)

    गुरुग्राम पुलिस ने चीनी कॉल सेंटर से धोखाधड़ी मामले में लुधियाना के 22 वर्षीय शिवा उर्फ हर्ष को गिरफ्तार किया है। शिवा जो मार्च 2025 में लाओस गया था। वह फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर भारतीयों को ठगता था। उसे लुधियाना से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से पासपोर्ट और मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस विदेशी ठगी नेटवर्क की जांच कर रही है।

    Hero Image
    गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठग, जिसे लुधियाना से गिरफ्तार किया गया। जागरण

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। लाओस में चीनी कॉल सेंटर के जरिये लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक भारतीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

    आरोपी पंजाब के लुधियाना के न्यू विजय नगर का रहने वाला है, पुलिस ने दो दिन पहले उसे लुधियाना से पकड़ा हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि  कुछ साल पहले वह अपने साथियों के साथ कंबोडिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर वह दोबारा कॉल सेंटर में काम करने के लिए मार्च 2025 में लाओस पहुंचा था। वहां से फर्जी पुलिस अधिकारी या ट्राई कर्मचारी बनकर भारत में लोगों के साथ ठगी करता था।

    इसी महीने 14 अगस्त को वह लाओस से भारत आया था, जिसके बाद मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी और तकनीकी सहायता से गुरुग्राम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

    आरोपित की पहचान 22 वर्षीय शिवा उर्फ हर्ष के रूप में हुई है। उसने बीए तक पढ़ाई की है। इसके साथ ही गुरुग्राम पुलिस ने उसे आठ दिन के रिमांड पर ले लिया है।

    विदेश में फैले नेटवर्क के बारे में आरोपी शिव से पूछताछ की जा रही है, उसके पास से एक पासपोर्ट व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

    बीते दिनों ऐसे ही मामले में एक एक्टिव काॅलर गुजरात की महिला को पकड़ा गया था, गुरुग्राम साइबर पुलिस को यह दूसरी सफलता मिली है

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में साइबर ठगों ने महिला समेत तीन लोगों से ठगे 5 लाख, आप न करें ऐसी गलती