शर्मनाक! गुरुग्राम में सामने आया नवजात को बेचने का मामला, महिला ने किन्नर को दिया था गोद; एक आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां एक बच्चा बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि बच्चे की मां बिहार की रहने वाली है और पहले से ही छह बच्चों की मां है।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में सेक्टर-53 थाना क्षेत्र की बंगाली बस्ती में सात दिन का बच्चा धोखाधड़ी से बेचने का मामला सामने आया है। बताया कि जिसने बच्चा बेचा था, उसी ने थाने में अपहरण की शिकायत दी थी।
यह बच्चा बंगाली बस्ती में रहने वाले एक दंपति का था। बीते दिनों दंपति से बच्चा एक किन्नर ने गोद लिया था। किन्नर को रविवार को कहीं जाना था, इसलिए उसने यह बच्चा अपने एक साथी को थोड़ी देर के लिए संभालने के लिए दिया था। इसी दौरान उसने किसी दूसरे व्यक्ति को बच्चा बेच दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने बच्चा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि बच्चे की मां बिहार के कटिहार की रहने वाली है। महिला इससे पहले छह बच्चों को जन्म दे चुकी थी। वहीं, सातवां बच्चा होने पर पिता परिवार को छोड़कर कहीं चला गया। इससे पालन-पोषण की जिम्मेदारी मां पर आ गई। इसी मजबूरी में आकर उसने बच्चा वहां पास में ही रहने वाले एक किन्नर को गोद दे दिया था।
यह भी पढ़ें- एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, एक आरोपी को फरीदाबाद से दबोचा
पुलिस के अनुसार, महिला ने सातवां बच्चा होने पर उसे किन्नर को गोद दिया था। किन्नर इस महिला को पहले से ही जानता था और कई महीनों से इसको कुछ पैसे भी देता था। बच्चा गोद लेने के मामले में अभी लिखा पड़ी नहीं हुई थी। आगे आने वाले दिनों में इसकी लिखा पढ़ी यह दोनों लोग करने वाले थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।