Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में नए सर्कल रेट आज से लागू, वाटिका सिटी और पाम ड्राइव की दर सबसे अधिक बढ़ी

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 09:36 PM (IST)

    गुरुग्राम में नए सर्कल रेट पर आई आपत्तियों का निपटारा कर दिया गया है और आज से नई दरें लागू हो जाएंगी। सर्कल रेट में औसतन 20% की बढ़ोतरी हुई है कुछ इलाकों में 60-70% तक। मैदावास और नूरपुर झाड़सा के निवासियों ने बादशाहपुर और पलड़ा के बराबर सर्कल रेट करने की मांग की। किसानों और प्रॉपर्टी खरीदारों की अलग-अलग राय है।

    Hero Image
    नए सर्कल रेट पर आई आपत्तियों का किया निपटारा, आज से लागू होगी सर्कल रेट की नई दरें।

    संवाद सहयोगी, बादशाहपुर। पहली अगस्त से नए सर्कल रेट लागू किए जाने के लिए बृहस्पतिवार को दावों और आपत्तियों पर विचार के लिए बैठक की गई। बैठक में सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा कर नए सर्किल रेट की सूची तैयार कर दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला में औसतन 20 प्रतिशत सर्कल रेट में बढ़ोतरी की गई है। कई इलाकों में यह बढ़ोतरी 60 से 70 तक हुई है। जबकि अधिकतर इलाकों में 10 से 20 प्रतिशत तक सर्कल रेट बढ़ाए गए है। मैदावास गांव के लोगों ने

    बादशाहपुर के बराबर सर्कल रेट किए जाने की मांग की। नूरपुर झाड़सा गांव के लोगों ने भी अपनी राजस्व सीमा के साथ लगते बादशाहपुर व पलड़ा गांव के बराबर सर्कल करने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।

    सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा करने के लिए जिला उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी और तहसीलदार व तहसीलदारों के साथ बैठक की।

    ग्रामीण क्षेत्र में जिन किसानों के पास जमीन बची हुई है। वह सर्कल रेट बढ़ाए जाने को उत्सुक है। वहीं शहरी क्षेत्र में प्लाट और दुकान खरीदने की तैयारी कर रहे लोग सर्कल रेट घटाए जाने के पक्ष में है।

    शहरी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सर्कल रेट में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इससे प्रापर्टी खरीदना महंगा हो रहा है। जिला प्रशासन ने 29 जुलाई को प्रस्तावित सर्कल रेट की सूची जारी कर दी थी। लोगों से 31 जुलाई तक दावे और आपत्ति मांगी गई थी।

    प्रस्तावित सर्कल रेट की सूची के बाद नूरपुर झाड़सा गांव के लोगों ने बादशाहपुर और पलड़ा गांव के बराबर सर्कल रेट किए जाने के लिए आपत्ति दर्ज की है।

    वजीराबाद, पटौदी और महरौली रोड पर आवासीय और कमर्शियल प्रापर्टी के सर्कल रेट कम किए जाने की मांग की गई है। प्रस्तावित सर्कल रेट के बाद अलग-अलग इलाकों से 18 आपत्तियां दर्ज की गई है। इन आपत्तियों को दुरुस्त करने के लिए सभी आपत्तियों पर विचार किया गया।

    मैदावास गांव का राजस्व क्षेत्र बादशाहपुर के साथ लगता हुआ है। मैदावास की कृषि योग्य भूमि का सर्किल रेट 3.80 करोड़ रुपये से बढ़कर 4.55 करोड़ रुपये किया गया है।

    लोगों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। लोगों ने कहा कि उनके गांव का सर्कल रेट बादशाहपुर के बराबर होना चाहिए। बादशाहपुर का सर्कल रेट पांच करोड़ से बढ़ाकर छह करोड़ प्रति एकड़ किया गया है। नूरपुर झाड़सा गांव की कृषि योग्य भूमि के सर्कल रेट 2.59 करोड़ से बढ़कर 2.90 करोड़ किया गया है।

    रेजिडेंशियल जोन में 3.30 करोड़ से बढ़कर 3.50 करोड़ किया गया है। नूरपुर झाड़सा गांव पलड़ा और बादशाहपुर गांव के बीच स्थित है। पलड़ा गांव के सर्कल रेट अब 3.37 करोड़ रुपये हैं।

    इसको बढ़कर 3.60 करोड़ किया गया है। नूरपुर झाड़सा गांव के लोगों का कहना है कि दोनों गांव के बीच बसे गांव के सर्कल रेट भी पलड़ा और बादशाहपुर की जमीनों के बराबर किया जाए।

    कॉलोनी रेजिडेंशियल रेट(प्रति वर्ग गज) काॅमर्शियल रेट(प्रति वर्ग गज) बढ़ोतरी (प्रतिशत में)
    अंसल असेंशियल 63250 157300 10
    मालिबू टाउन 86250 203500 10
    पाम ड्राइव 95000 237600 15
    रोजवुड 95000 237600 10
    तत्व विला 88000 203500 10
    ट्यूलिप आइवरी पर्पल 97500 199600 10
    यूनिवर्ल्ड रिजॉर्ट 90000 203500 10
    उप्पल साउथ एंड 85100 203500 10
    वाटिका सिटी 90000 203500 20
    विक्टर वैली  100000 200000 10

    नए सर्कल रेट के लिए सभी दावों और आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया गया। न्याय संगत और पारदर्शिता तरीके से नए सर्कल रेट की सूची तैयार की गई है। पहली अगस्त से नए सर्कल रेट लागू हो जाएंगे।

    -अजय कुमार, जिला कलेक्ट्रेट, गुरुग्राम