Gurugram में एक युवक और महिला ने दी जान, दोनों के परिवारों में मचा कोहराम
गुरुग्राम में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक और महिला ने आत्महत्या कर ली। सेक्टर 17-18 में अरुण कुमार नामक युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी। वहीं राजीव नगर में कविता देवी नामक महिला ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में सेक्टर 17-18 थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को एक युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांधीनगर के अरुण कुमार के रूप में की गई।
युवक गुरुग्राम के सेक्टर-17 में अपने दो भाइयों के साथ किराये से रहता था। बताया जाता है कि दोनों बड़े भाई बुधवार को काम पर चले गए थे। वह जब रात आठ बजे आए तो अरुण कुमार का शव कमरे में पंखे से लटकता पाया।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी। पिता ने बताया कि युवक नशा कता था। वह यहां किसी फैक्ट्री में काम करता था।
राजीव नगर में महिला ने की खुदकुशी
सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के राजीव नगर स्थित घर में एक 30 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान कविता देवी के रूप में की गई है।
पुलिस के मुताबिक, महिला मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के रामगढ़ जिले की रहने वाली है। इसकी शादी यहां गुरुग्राम के राजीव नगर में रहने वाले युवक से हुई थी। बुधवार रात महिला ने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। आत्महत्या के कारणों की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। साथ ही मायकेवालों का इंतजार किया जा रहा है। उनके बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।