Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में 8.5 kg सोने की डकैती, कीमत 9 करोड़; जांच में सामने आया सच

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 12:26 PM (IST)

    गुरुग्राम में मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में हुई डकैती में बदमाशों ने साढ़े आठ किलो सोना लूटा। कुल 323 पैकेट सोना जिसकी कीमत लगभग नौ करोड़ रुपये है ले गए। मुख्य शाखा के अधिकारियों ने ऑडिट पूरा कर लिया है। शाखा में करीब 32 किलो सोना रखा हुआ था। शनिवार शाम को पांच हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी।

    Hero Image
    मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में हुई थी लूट। जागरण

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा से करीब साढ़े आठ किलो सोने की लूट के मामले में दो दिन तक जांच चली। जांच में पता चला कि बदमाश यहां से टोटल 323 पैकेट सोना ले गए। इसकी कीमत करीब नौ करोड़ रुपये की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को मुख्य शाखा से आए अधिकारियों ने ऑडिट पूरा कर लिया है। यहां दो दिनों तक जांच चली। शाखा के अधिकारियों ने बताया यहां करीब 32 किलो सोने रखा हुआ था। शनिवार शाम को पांच हथियारबंद बदमाशों ने यहां पर डकैती डाली थी।

    शाखा में ऐसे घुसे थे बदमाश

    सेक्टर पांच थाना क्षेत्र के शीतला माता रोड स्थित मणापुरम गोल्ड लोन शाखा में शनिवार शाम छह बजे पांच हथियार बंद बदमाशों ने डकैती डाली। बदमाश दो-दो की संख्या में आडिटर बनकर शाखा के अंदर घुसे थो।

    सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए शीतला माता रोड व शहर में कई जगहों पर नाकेबंदी की गई थी। बताया जाता गया था कि मणापुरम गोल्ड लोन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी की एक शाखा शीतला माता रोड पर स्थित है। शनिवार शाम करीब छह बजे यहां एक गार्ड और दो अन्य कर्मचारी शाखा में थे। उस दौरान शाखा बंद की जाने वाली थी। 

    इसी दौरान दो लोग अंदर आए। उन्होंने फर्जी आइडी कार्ड दिखाते हुए अपने आप को आडिटर बताया। दो मिनट बाद ही दो-तीन और लोग अंदर आ गए। सभी ने पिस्टल के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। आरोपी डकैती डालकर फरार हो गए थे। 

    यह भी पढ़ें- विदेश में बैठे गैंगस्टर गुरुग्राम में फैला रहे दहशत, पहले फाजिलपुरिया, रोहित और अब निशाने पर एल्विश

    बताया गया कि बदमाश बाइक से आए थे, हालांकि उन्होंने अपने वाहन दूर खड़े किए थे। उन्होंने करीब दस मिनट तक लूटपाट की और कई रैकों को उथल पुथल कर दिया। शाखा के असिस्टेंट मैनेजर कृष्णा ने बताया कि बदमाशों ने उनके और उनके साथी के हाथ पर पिस्टल के बट से हमला भी किया। इसमें वह चोटिल भी हो गए थे। बदमाशों के जाने के बाद शाखा के कर्मचारियों ने सेक्टर पांच पुलिस थाने में इसकी जानकारी दी थी। 

    इसके बाद थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। सेक्टर पांच थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर ने बताया कि पहले नकदी लूटने की बात सामने आई थी लेकिन, अब जांच के बाद पता चला कि आरोपी नकदी नहीं बल्कि साढ़े किलो सोना लूटकर फरार हुए थे।