Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram News: पत्नी प्रियंका के जूता मारने के बाद राहुल बन गया हैवान, हत्या के बाद रातभर शव के पास बैठा रहा

    Gurugram News गुरुग्राम में घरेलू कलह के चलते पति राहुल ने पत्नी प्रियंका की हत्या कर डाली। रात को लड़ाई के दौरान पत्नी द्वारा जूता मारने के बाद राहुल इस कदर गुस्सा हुआ कि उसने प्रियंका का गला दबा दिया।

    By Satyendra SinghEdited By: JP YadavUpdated: Thu, 20 Oct 2022 09:11 AM (IST)
    Hero Image
    हत्यारोपी राहुल और जान गंवाने वाली प्रियंका की फाइल फोटो।

    गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। सूटकेस में महिला का शव मिलने के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया। महिला (21) की हत्या उसके पति ने घरेलू कलह के चलते गला दबा कर की थी। 16 अक्टूबर की रात भी दोनों में मारपीट हुई थी। लड़ाई के दौरान महिला ने पति को जूता मार दिया था, जिससे गुस्से में आकर पति ने हत्या कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेरहमी से की थी हत्या

    वारदात को अंजाम देने के बाद अगले दिन आरोपित राहुल ने बाजार से सूटकेस खरीदा और उसमें पत्नी प्रियंका का शव भरकर दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे स्थित इफको चौक के पास सड़क किनारे झाड़ी में डाल दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देख आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड पर ले लिया।

    शव बैग के अंदर ठूंसकर भरा था

    सोमवार को दोपहर बाद शाम करीब चार बजे एक आटो चालक ने संदिग्ध सूटकेस देख पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस टीम पहुंची और सूटकेस खोला तो महिला का निवस्त्र शव नजर आया। जिसे ठूंसकर भरा गया था। घटना के बाद पुलिस ने पास में स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया पर कोई क्लू नहीं मिला। महिला की पहचान भी नहीं हुई।

    रिक्शे पर बैठा नजर आया था एक संदिग्ध

    सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले की पहचान के लिए क्राइम ब्रांच डीएलएफ फेज फोर इंस्पेक्टर कुलदीप की टीम लगाई गई। पुलिस टीम ने इफको चौक आने वाले सभी रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सिरहौल गांव के जाने वाले चौक पर लगे कैमरे में एक युवक ई-रिक्शा में बड़ा सूटकेस पकड़े बैठा नजर आया।

    22 फरवरी को राहुल ने प्रियंका से किया था प्रेम विवाह

    मंगलवार को पूरे दिन छानबीन करते हुए पुलिस ने सिरहौल में किराये पर रह रहे उत्तर प्रदेश के बांदा जिला के गांव बिरहड़ा के राहुल को दबोच हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कबूला की शव उसकी पत्नी प्रियंका का है। प्रियंका से उसने 22 फरवरी को प्रेम विवाह किया था। उसको एक साल की बेटी भी है।

    टीवी और फ्रिज लेने के लिए होती थी लड़ाई

    दो तीन माह से प्रियंका घर में टीवी तथा फ्रिज लगवाने की डिमांड कर लड़ाई करती थी और एक फैक्ट्री में हेल्पर का काम करने तथा कम सैलरी होने कही वजह से वह डिमांड पूरा नहीं कर पा रहा था। 16 अक्टूबर की रात उससे प्रियंका का झगड़ा हुआ था। दोनों में मारपीट हुई। प्रियंका द्वारा जूता मारने पर राहुल ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। रात में वह शव के साथ कमरे में रहा।

    सुबह सूटकेस खरीदा फिर शव ठिकाने लगाया

    राहुल को पुलिस का भय था। पकड़ा नहीं जाए इसके लिए उसने सुबह मार्केट जाकर सूटकेस खरीदा और पत्नी के सभी कपड़े उतार दिए। प्रियंका ने अपने दोनों हाथ में पति राहुल का नाम गुदवा रखा था। राहुल ने चाकू से दोनों कलाई पर लिखे नाम को कुरेदा और चेहरा विकृत करने के लिए तेजाब भी डाल दिया।

    हाथ-पैर तोड़कर शव को भरा था सूटकेस में

    शव को सूटकेस में डालते वक्त उसने हाथ और पैर भी तोड़ दिए। शव को सूटकेस में भरकर ई-रिक्शा में भरकर इफको चौक के पास डाल आया। रिक्शा चालक को शक नहीं हो, इसलिए सौ मीटर पहले ही उतर गया। बाद में लघुशंका करने के बहाने झाड़ी के पास गया और वहीं पर शव छोड़ घर चला आया था। उसे यह उम्मीद नहीं थी कि पुलिस उसे पकड़ लेगी। शव ठिकाने लगाने के लिए जाते वक्त बेटी को सुला कर गया था।

    प्रेम विवाह करने से प्रियंका के माता-पिता थे नाराज

    प्रियंका मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला के गांव रवानिया (चौरे बाजार ) की रहने वाली थी। राहुल तथा प्रियंका उद्योग विहार स्थित एक ही फैक्ट्री में कार्यरत थे। बेटी होने के बाद प्रियंका ने नौकरी छोड़ दी थी। प्रेम विवाह करने से प्रियंका के माता-पिता ने भी बेटी से संबंध तोड़ लिए थे। राहुल ने हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर इसलिए फेंका कि किसी को पता नहीं चलेगा। कुछ दिन बाद मामला ठंडा पड़ जाएगा। पड़ोसी को यह बताया था कि प्रियंका रिश्तेदार के यहां गई हुई है। बच्ची को मकान मालिक ने रखा हुआ है।

    बच्ची को लेकर जल्द होगा निर्णय

    मामले का पर्दाफाश करने के बाद पुलिस ने राहुल गिरफ्तार कर उसके तथा प्रियंका के मायके वालों को सूचना दे दी। बुधवार रात तक कोई भी नहीं आया। बेटी को मकान मालिक ने अपने पास रख रखा है। दोनों के स्वजन आने के बाद ही बेटी किसे दी जाए यह निर्णय लिया जाएगा।

    Gurugram News: गुरुग्राम के सोसायटी में दिवाली मेला देखने गए 15 वर्षीय किशोर की पिटाई, 5 सुरक्षा गार्ड पर आरोप

    Gurugram Prince Murder Case: पुलिस की भूमिका पर भी उठे थे सवाल, स्कूल कर्मचारी को बनाया था आरोपित