कांग्रेसियों ने निगम कार्यालय में ही पलट दी कूड़े से भरी ट्राली, नाक-भौं सिकोड़ते नजर आए बदबू से परेशान कर्मचारी
गुरुग्राम में कांग्रेस ने शहर की सफाई व्यवस्था के खिलाफ निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कूड़ा पलटकर विरोध जताया। अभिनेता राज बब्बर भी शामिल हुए। कांग्रेस ने निगम को 15 दिनों में कूड़ा साफ करने की चेतावनी दी अन्यथा और बड़े प्रदर्शन की बात कही। नेताओं ने भाजपा सरकार को विफल बताया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में जिला कांग्रेस संगठन की तरफ से मंगलवार सुबह सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। शहर में सफाई व्यवस्था और जगह-जगह कूड़ा पड़े होने को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस पार्टी के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पहुंचे। इस दौरान फिल्म अभिनेता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
कांग्रेस पार्टी के लोग यहां पर ट्रॉली से कूड़ा लेकर आए हुए और प्रदर्शन के दौरान यहीं पर ट्रॉली से कूड़ा निगम के कार्यालय के बिल्कुल के बाहर ही पलट दिया। इसे निगम कार्यालय में बदबू का माहौल भर गया।
यह भी पढ़ें- यमुना बाजार में घुटनों तक भरे पानी में उतरीं सीएम रेखा गुप्ता, यमुना नदी के बाढ़ से जूझ रहे लोगों का पूछा हाल
कांग्रेस नेता राज बब्बर ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस जिला संगठन ने निगम को शहर से 15 दिनों के भीतर कूड़ा साफ करने के लिए कहा है। अगर 15 दिनों को भीतर यह व्यवस्था नहीं सुधरती तो आगे इससे भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
कांग्रेस के दोनों जिला अध्यक्षों ने कहा कि यह भाजपा सरकार के ट्रिपल इंजन की नाकामी है कि आज भी शहर में करोड़ों के फ्लैटों में रहने वाले लोग इस तरह की व्यवस्था झेलते हैं। विदेशी हमारे शहर को सुअरों का शहर तक कह रहे हैं। इससे निगम में बैठे अधिकारियों और नेताओं को शर्म आनी चाहिए।
इस दौरान कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, सीमा पाहुजा, नीरज यादव, अनिल धानक, सूबे सिंह यादव, नरेश सहरावत, पूजा शर्मा, अमित कोचर, राजीव यादव, सतवंती नेहरा, सुनीता सहरावत, मनोज आहूजा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।