Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram News: पुरानी रंजिश में अपने ही साथी की हत्या करने के जुर्म में नेपाल मूल के दोषी को उम्रकैद

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 03:46 AM (IST)

    गुरुग्राम में एक पुरानी दुश्मनी के चलते एक नेपाली व्यक्ति ने अपने साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर जुर्माना भी लगाया। यह घटना 22 जनवरी 2019 को अंजना कॉलोनी में हुई जहाँ विनोद नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

    Hero Image
    साथी की हत्या में नेपाल मूल के दोषी को उम्र कैद।

    संवाद सहयोगी, बादशाहपुर। पुरानी रंजिश रखते हुए अपने ही साथी की चाकू मारकर हत्या करने वाले नेपाल मूल के दोषी को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर अदालत ने आर्थिक दंड भी लगाया है।

    22 जनवरी 2019 को सेक्टर 10 थाना पुलिस को अंजना कालोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या के जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। तीसरी मंजिल पर बने कमरे में एक युवक लहूलुहान होकर मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच में सामने आया कि नेपाल के रहने वाले विनोद और सुमित एक साथ इस कमरे में रहते थे। दोनों बायोटेक कंपनी में काम करते थे। विनोद व सुमित दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान इनका आपस में झगड़ा हो गया। सुमित ने पुरानी रंजिश रखते हुए विनोद को चाकू मार दिया व वहां से भाग गया। बाद में पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने आरोपित सुमित के विरुद्ध साक्ष्य और सबूत एकत्रित किए। अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा की अदालत ने सुमित को दोषी करार दिया। आइपीसी की धारा 302 के तहत उम्र कैद की सजा सुनाई। अदालत ने साथ ही एक लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है।