Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के पूर्व सांसद भालचंद यादव का 61 साल की उम्र में निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस Gurugram News

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Fri, 04 Oct 2019 08:23 PM (IST)

    Former Mp Bhalchandra Yadav Passed Away संत कबीरनगर जिले के पूर्व सांसद भालचंद यादव का गुरुग्राम के मेदांता में निधन हो गया है। वे 61 वर्ष के थे। ...और पढ़ें

    Hero Image
    यूपी के पूर्व सांसद भालचंद यादव का 61 साल की उम्र में निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस Gurugram News

    गुरुग्राम, जेएनएन। Former Mp Bhalchandra Yadav Passed Away:  संत कबीरनगर जिले के पूर्व सांसद भालचंद यादव का गुरुग्राम के मेदांता में निधन हो गया है। वे 61 वर्ष के थे। उन्होंने मेदांता में शुक्रवार दोपहर बाद अंतिम सांस ली। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, पीलिया की वजह से उनकी हालत बृहस्पतिवार की सुबह अधिक बिगड़ गई थी। जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर के सहारे रखा गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भालचंद यादव के उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले के भगता गांव के रहने वाले थे। उनका इलाज वह गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. श्रुति मिश्रा की देख-रेख में चल रहा था। भालचंद्र यादव वर्तमान समय में कांग्रेस से जुड़े थे। खलीलाबाद लोकसभा सीट से भालचंद यादव सांसद चुने गए थे। भालचंद का जन्म यूपी के बस्ती जिले में एक जुलाई साल 1958 को हुआ था। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। वे वर्तमान समय में संत कबीरनगर जिले में निवास कर रहे थे। 

    2019 का लड़ा था लोकसभा चुनाव

    भालचंद यादव ने अपना अंतिम लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वे एक लाख 27 हजार 488 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। कांग्रेस ने संत कबीर नगर संसदीय क्षेत्र से भालचंद को अपना प्रत्याशी बनाया था। पहले कांग्रेस ने इस सीट से परवेज खान को टिकट दिया था लेकिन 24 घंटे के अंदर उम्मीदवार बदल कर भालचंद को टिकट दे दिया था। भालचंद यादव दो बार सांसद रहे हैं। वे समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचे थे।

    ये भी पढ़ेंः यूपी-दिल्ली समेत 5 राज्यों की हजारों इमारतें कभी भी हो सकती हैं धराशाई, लोगों की जान खतरें में Noida News

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक