Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद के कचरे पर 30 सितंबर से रोक, बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर नहीं किया जा सकेगा डंप

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 05:21 PM (IST)

    गुरुग्राम नगर निगम ने फरीदाबाद नगर निगम को सूचित किया है कि 30 सितंबर के बाद फरीदाबाद का कचरा बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर नहीं डाला जाएगा। फरीदाबाद निगम को अपने कचरे का प्रबंधन स्थानीय स्तर पर ही करना होगा। लगातार कचरा आने के कारण लैंडफिल पर कूड़े का पहाड़ बन गया है। निगम ने कचरे के निस्तारण के लिए एस्टीमेट को मंजूरी दे दी है।

    Hero Image
    30 सितंबर के बाद बंधवाड़ी नहीं आएगा फरीदाबाद का कूड़ा।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थित गुरुग्राम नगर निगम की बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर 30 सितंबर के बाद फरीदाबाद का कूड़ा खाली नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए फरीदाबाद नगर निगम को स्थानीय स्तर पर कूड़ा प्रबंधन करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम गुरुग्राम इसको लेकर फरीदाबाद निगम अधिकारियों को पत्र भेज रहा है। अब इसी महीने की डेडलाइन तय की गई है। लैंडफिल पर लगातार दोनों शहरों का कूड़ा डालने के काण 19 मीटर ऊंचा (62 फुट से ऊंचा) कूड़े का पहाड़ बन गया है। फरीदाबाद से प्रतिदिन 900 से एक हजार टन कूड़ा बंधवाड़ी लैंडफिल भेजा जा रहा है।

    गुरुग्राम के घरों से प्रतिदिन 1200 टन कूड़ा निकलता है। प्रतिदिन बंधवाड़ी में 2200 टन से ज्यादा कूड़ा पहुंचने और निस्तारण नहीं होने के कारण कूड़ा खत्म नहीं हो रहा है।

    अक्टूबर 2024 में लैंडफिल पर सिर्फ आठ लाख टन पुराना कूड़ा बचा था, लेकिन इसके बाद लगातार कूड़ा डालने और निस्तारण नहीं होने के कारण 12 लाख टन से ज्यादा कूड़ा बंधवाड़ी में पड़ा है।

    कूड़ा निस्तारण टेंडर को मिली मंजूरी

    निगम ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय को बंधवाड़ी में 14 लाख टन कूड़े के निस्तारण के लिए एस्टीमेट भेजा था, जिसकी स्वीकृति अब मिल गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि एक साल की अवधि में बंधवाड़ी का कूड़ा खत्म कर दिया जाएगा।

    30 एकड़ जमीन नहीं हो रही खाली

    बंधवाड़ी में निगम की कुल 30 एकड़ जमीन है। इसमें 25 एकड़ से ज्यादा जमीन कूड़े के नीचे दबी हुई है। चारकोल प्लांट लगाने के लिए एनटीपीसी को यहां बीस एकड़ जमीन चाहिए, जोकि फिलहाल उपलब्ध नहीं है। एक मार्च 2025 से इसी कारण प्लांट स्थापित करने का काम शुरू नहीं हो सका।

    फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों को पत्र भेजकर स्थानीय स्तर पर ही अपने कूड़े का प्रबंधन करने के लिए कहा गया है। नगर निगम का लक्ष्य है कि एक साल में कूड़ा निस्तारण कर लैंडफिल को पूरी तरह से खाली कर लिया जाएगा।

    -संदीप सिहाग, एक्सईएन, नगर निगम गुरुग्राम

    यह भी पढ़ें- नए और पुराने गुरुग्राम की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, साइबर सिटी में मेट्रो विस्तार से बदलेगी तस्वीर

    comedy show banner
    comedy show banner