विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे युवती का थार पर खतरनाक स्टंट! वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस

Published: Thu, 07 Aug 2025 04:10 PM (IST)

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शंकर चौक के पास एक युवती का थार गाड़ी के ऊपर बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल ...और पढ़ें

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस पर चलती थार के ऊपर बैठ युवती ने बनाई रील।
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस पर चलती थार के ऊपर बैठ युवती ने बनाई रील।

HighLights

  1. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर थार पर स्टंट |
  2. युवती का खतरनाक रील बनाने का प्रयास |
  3. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया |

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शंकर चौक के पास फ्लाइओवर पर एक युवती द्वारा थार गाड़ी के ऊपर बैठकर रील बनाने का मामला सामने आया है।

युवती की इस लापरवाही का वीडियो पीछे से आ रहे कुछ वाहन चालकों ने बनाया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। यह वीडियो दो अगस्त का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

33 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का 33 सेकेंड का एक वीडियो बुधवार रात इंटरनेट मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि आसमान में बादल छाए हुए हैं और वर्षा हो चुकी है।

इसी मौसम का लुत्फ लेने के लिए युवती थार गाड़ी की सनरूफ से ऊपर आई और छत पर बैठ गई। युवती ने चारों ओर फोन घुमाकर वीडियो बनाया। इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने इसे ट्रैफिक नियमों का उलंघन और अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डालने वाला बताया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर किसानों का प्रदर्शन, रोक दिया NHAI का 20 करोड़ का प्रोजेक्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।