विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह, खाने-पीने पर 20 से 40 प्रतिशत छूट; जीत के लिए कांग्रेसियों ने किया हवन

By Vinay TrivediEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 19 Nov 2023 10:55 AM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2023 11:45 AM (IST)

World Cup 2023 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोपहर दो बजे से खेले जाने वाले विश्व कप के फाइनल मैच ...और पढ़ें

World Cup 2023: टीम इंडिया की जीत के लिए कांग्रेसियों ने किया हवन
World Cup 2023: टीम इंडिया की जीत के लिए कांग्रेसियों ने किया हवन

HighLights

  1. वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह, बोले- आज भारत जीतेगा
  2. मैच को लेकर होटल बार संचालकों ने निकाले आकर्षक ऑफर
  3. कुछ होटलों में तो खिलाड़ियों के नाम पर रखे डिशेज के नाम

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोपहर दो बजे से खेले जाने वाले विश्व कप के फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए कांग्रेसियों ने रविवार सुबह नौ बजे शीतला माता मंदिर में हवन किया।

इसका आयोजन कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

फैंस बोले- आज भारत जीतेगा

जूही दास, गुरुग्राम। इस समय पूरे देश में विश्व कप का खुमार है। 20 साल बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर आमने-सामने होंगे। रविवार यानी आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का कड़ा मुकाबला होगा।

विश्व कप को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह है। एक तरफ बाजारों में टी-शर्ट, बैंड और टैटू की मांग बढ़ी है तो दूसरी तक जिले के सभी होटल, मॉल, पब-बार भी सजकर तैयार हैं।

कई होटल और पब-बार संचालकों ने खाने-पीने के रेट पर आकर्षक ऑफर भी निकाले हैं। साथ ही कुछ ऐसे भी बार और होटल हैं जिन्होंने अपनी डिशेज के नाम खिलाड़ियों के नाम पर रखे हैं। भारत अपने इतिहास के तीसरे क्रिकेट वर्ल्ड कप को हासिल करने से बस एक कदम दूर है।

पूरा देश, दिल में उम्मीद और आंखों में सपने लेकर, पूरे जूनून के साथ इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा है। इसका क्रेज बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। शहर के कई बाजारों में इलेक्ट्रानिक व अन्य शोरूम के सामने खुली जगह में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।

शहर में 200 से ज्यादा स्थानों पर बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। जहां मैच का लाइव टेलिकास्ट होगा। व्यापारी मैच मिस नहीं करेंगे। मार्केट आने वालों और मैच देखने वालों के लिए खाने-पीने का प्रबंध भी किया गया है। होटल, पब-बार संचालकों से लेकर तमाम दुकानदारों ने कई तरह के ऑफर भी निकाले हैं।

खिलाड़ियों के नाम रखे डिशेज के नाम

भारत-आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल को होटल-बार में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्हें क्रिकेट के स्टेडियम की तरह सजाया जा रहा है। साथ ही पीने खाने के लिए स्पेशल डिश भी तैयार की जा रही हैं ।सेक्टर-44 स्थित रमाडा होटल के मैनेजर अंबर द्विवेदी ने बताया कि मैच के जोश को देखते हुए स्पेशल इंतजाम किए जा रहे हैं।

लाइव स्क्रीनिंग के साथ ही इस वर्ल्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम से डिश तैयार कराई जा रही हैं। इसके अलावा ओवरआल बिल पर 40 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

होटल में डिशेज के नाम मेन इन ब्लू, बूम-बूम बुमराह, द गिल-बिल, रोहित सिक्सर, विराट कवर ड्राइव, शम्स आउट स्विंगर आदि पर रखे गए हैं। इसके अलावा बिग शाट नाइट क्लब के संचालक देवेंद्र कुमार ने बताया कि फाइनल मैच को लेकर फूड एंड ड्रिंक पर 20 प्रतिशत की छूट है।

चौके-छक्के की बौछारों पर मचेगा शोर

रविवार को छुट्टी का दिन भले है, लोग घरों में मैच देखेंगे।इसके अलावा मंदिरों में भी कुछ क्रिकेट प्रेमियों द्वारा विशेष पूजा भी रखवाई गई है।जहां भारत की जीत के लिए भगवान से भी प्रार्थना की जाएगी।

जीतने के बाद भी जश्न की तैयारी है। इसके बाद प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।इसके अलावा बाजारों में चौके और छक्के बौछारों पर शोर मचेगा।लोगों ने ढोल और आतिशबाजी के लिए पहले ही बुकिंग कर दी है।

स्क्रीन लगाने की भी प्लानिंग

शहर के 150 पब बार, 50 होटल और 30 मॉल हैं। ऐसे में आनरों द्वारा फाइनल मैच के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। सभी में बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट मैच दिखाने का प्रबंध किया जाएगा। ढोल वालों को बुला रखा है। हर चौके और छक्के पर ढोल बजेंगे।

भारत की जीत पर दुकानदार 20 से 40 प्रतिशत का डिस्काउंट देंगे।भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मैच को कोई मिस नहीं करना चाहता है। सभी उत्साहित हैं।

शहर में सामान्य दिनों की बात करें तो बुकिंग पर एलईडी स्क्रीन का किराया 10 हजार तक लिया जाता था, लेकिन फाइनल वर्ल्ड कप मैच के चलते किराया दोगुना हो गया है। अब 15 हजार से 22 हजार रुपये तक चार्ज किए जा रहे हैं।

विश्व कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए टाफी जीतकर आएगी। इस बार भारतीय टीम की जीत निश्चित है। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं हैं।

-हरिंदर सिंह मान,प्रसिडेंट, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन

वर्ल्ड कप जीतने के बाद उत्साह कुछ और ही होगा। इससे जिले के खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन होगा और युवाओं की खेल के प्रति रूचि भी बढेंगी।मुझे पुरी उम्मीद है कि इस बार जीत हमारी ही होगी।

- संधू बाला, जिला खेल अधिकारी

भारतीय टीम का सैमी फाइनल तक बेहतर प्रदर्शन रहा है।इस फाइनल को जीतने के लिए प्रबल दावेदार भी हैं।हमारी टीम टाफी से सिर्फ एक कदम की दूरी पर है।कल अपने खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाएंगे।

- कुनाल, क्रिकेट कोच

जिस प्रकार टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज से ले कर सेमी फाइनल तक प्रदर्शन किया है। ऐसा ही शानदार प्रदर्शन फाइनल में आस्ट्रेलिया के विरुद्ध करे और तीसरी बार वर्ल्ड कप जीते हमारी हार्दिक शुभकामनाएं टीम इंडिया के साथ हैं।हमें पूरी उम्मीद है कि यह टाफी हमारी होगी।

- सतीश पुल्यानी, क्रिकेट प्रेमी



Also Read-

भारत-ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला आज, रोहित की पारी और विराट का रिकॉर्ड बढ़ा रहा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।