Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने तेजतर्रार नेताओं के हाथों में दी कमान, पंकज डावर को शहरी और वर्धन को ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 11:22 AM (IST)

    कांग्रेस पार्टी ने गुरुग्राम में पंकज डावर को शहरी और वर्धन यादव को ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्षों से रिक्त पड़े इन पदों पर युवा और तेजतर्रार नेताओं को कमान सौंपने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दोनों नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया है। उनका लक्ष्य गुरुग्राम को कूड़ाग्राम की स्थिति से बाहर निकालना है।

    Hero Image
    पंकज डावर और वर्धन यादव को जिम्मेदारी मिली है।

    आदित्य राज, गुरुग्राम। वर्षों के इंतजार बाद कांग्रेस पार्टी ने शहरी व ग्रामीण जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। पंकज डावर को शहरी व वर्धन यादव को ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों न केवल युवा हैं बल्कि वर्तमान में पार्टी के तेजतर्रार नेताओं में शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनसमस्याओं को लगातार शासन-प्रशासन के ऊपर हमलावर रहते हैं। कांग्रेस की ओर से यही दोनों भाजपा नेताओं को हर मुद्दे पर घेरते रहते हैं। दोनों ने पार्टी के सभी नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि जल्द ही संगठन की मजबूती के ऊपर काम शुरू किया जाएगा। गुरुग्राम कूड़ाग्राम बन चुका है। इससे निजात दिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता शासन-प्रशासन को मजबूर कर देंगे।

    पिछले 11 सालों से जिले में शहरी व ग्रामीण जिलाध्यक्ष के पद रिक्त हैं। इस वजह से दोनों की कार्यकारिणी का गठन नहीं हाे सका। कई बार संगठन को मजबूत करने का प्रयास हुआ लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी के चलते संभव नहीं हो सका।

    इसका नतीजा पार्टी को लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव ही नहीं बल्कि नगर निगमोें के चुनाव तक में दिखा। नगर निगमों के चुनाव में पार्टी के टिकट पर अधिकतर वार्ड से लड़ने वाले कार्यकर्ता तक सामने नहीं आए।

    गुरुग्राम मेयर के चुनाव के लिए भाजपा में रहीं सीमा पाहूजा को पार्टी में शामिल कराकर टिकट दिया गया। ऐसी स्थिति से निजात पाने के लिए पार्टी के आम कार्यकर्ताओं की ओर संगठन को मजबूत बनाने की मांग जोर शोर से शुरू हो चुकी थी। ॉ

    कार्यकर्ता कहने लगे थे कि यदि और अधिक देर हुई तो फिर जिले में पार्टी का नाम लेने वाला कोई नहीं बचेगा। केवल कुछ नेता ही रह जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता दबी जुबान से पंकज डावर को शहरी एवं वर्धन यादव को ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाने की मांग भी कर रहे थे।

    पिछले दिनों जब पार्टी के आब्वर्जर पहुंचे तो अधिकतर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों के ही नाम लिए थे। इसे देखते हुए पार्टी अलाकमान ने दोनों को जिम्मेदारी सौंप दी। दोनों जातिगत समीकरण के हिसाब से भी फीट बैठते हैं। पंकज डावर पंजाबी समुदाय से आते हैं।

    शहरी क्षेत्र में पंजाबी समुदाय के लोगों की संख्या अधिक है। वर्धन यादव को ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाकर यादव समुदाय में पैठ बनाने का प्रयास कांग्रेस ने किया है। वर्धन यादव बादशाहपुर से चुनाव लड़ चुके हैं।

    उन्होंने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को अच्छी चुनौती दी थी। दोनों से पहले निशित कटारिया को यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने जाट समुदाय में पैठ बनाने का संकेत दिया है।

    दैनिक जागरण से बातचीत में पंकज डावर एवं वर्धन यादव ने कहा गुरुग्राम की समस्याओं को लेकर कदम-कदम पर भाजपा से जवाब मांगा जाएगा। लाेग त्रस्त हैं। पूरी दुनिया में गुरुग्राम की किरकिरी हो रही है।

    30 एमएम वर्षा में ही गुरुग्राम डूब जाता है। साफ-सफाई की समस्या गंभीर है। लोग कांग्रेस के साथ आने को तैयार बैठे हैं। पार्टी नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी बनाने के बाद जल्द ही मैदान में उतरा जाएगा।