यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bulldozer Action: गुरुग्राम के इस इलाके में जमकर गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त
गुरुग्राम के फरुखनगर में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। पहली कार्रवाई कारोला गांव ...और पढ़ें

HighLights
- फरुखनगर में दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
- कारोला और पाटली हाजीपुर में कार्रवाई
- अवैध कॉलोनियों में निवेश न करने की अपील
संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। गुरुग्राम जिले के फरुखनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार इन्फोर्समेंट (डीटीपीई) द्वारा पुलिस बल की सहायता से दो अवैध कॉलोनियों काे ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
पहली कार्रवाई में गांव कारोला के राजस्व क्षेत्र में तीन एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी को गिराया गया। यहां 30 डीपीसी, चार चारदीवारियां और पूरी कच्ची सड़कों का नेटवर्क तोड़ा गया।
दूसरी कार्रवाई गांव पाटली हाजीपुर में की गई, जहां डेढ़ एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान और पूरी सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
साथ ही लोगों से अपील की कि वे बिना वैध लाइसेंस और स्वीकृति के विकसित की जा रही कॉलोनियों में निवेश या निर्माण न करें ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
