Bulldozer Action: गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों पर गरजा बुलडोजर, कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप
Bulldozer Action गुरुग्राम में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। गांव साढ़राणा में लगभग 5 ...और पढ़ें

संवाद सहयोग, गुरुग्राम। Bulldozer Action गुरुग्राम में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार इन्फोर्समेंट (डीटीपीई) ने पुलिस बल की मदद से बृहस्पतिवार को थाना सेक्टर-10ए के अधिकार क्षेत्र में तोड़फोड़ अभियान चलाया।
गांव साढ़राणा की राजस्व सीमा में लगभग 5.5 एकड़ भूमि पर कटी दो अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान दो निर्माणाधीन ढांचे, दो चारदीवारी, दस डीपीसी और पूरे क्षेत्र का सड़क नेटवर्क तोड़ दिया गया।
डीटीपीई अमित मधोलिया का कहना है कि अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।